एक्सप्लोरर

Gurugram: लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी! पत्नी ने किए 200 फोन, सीवर में डूबने से ऑटो ड्राइवर की मौत

Gurugram News: शीशपाल विहार के सामने सीवर की सफाई तो निगम कर्मचारियों ने कर दी लेकिन उसके ऊपर सीवर का ढक्कन लगाना भूल गए. जिसका खामियाजा एक बेकसूर ऑटो ड्राइवर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में 9 जुलाई की रात आई बारिश ने दो घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए. दरअसल, इस बारिश में यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि एक ऑटो ड्राइवर मेन हॉल में गिरने से अपनी जान गंवा बैठा. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संबंधित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. 

दरअसल, गुरुग्राम की फिरोज गांधी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले यूपी के कन्नौज के 27 साल के शैलेंद्र ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते थे. 9 जुलाई को शैलेंद्र अपना ऑटो लेकर साउथ सिटी 2 की तरफ गए. इसी दौरान शीशपाल विहार के गेट नंबर 2 के सामने एक सीवर का मैनहोल खुला हुआ था. शैलेंद्र इसी दौरान अपना ऑटो साइड में खड़ा कर डिवाइडर पर खड़े हो गए और थोड़ा आगे पीछे हुए तभी सीवर के खुले मैनहोल में गिर गए. बताया जा रहा है कि इसमें डूबने से शैलेंद्र की मौत हो गई. 

पत्नी ने 200 बार किया फोन
शैलेंद्र की पत्नी सुमन लता के अनुसार उसने लगभग 8:20 पर शैलेंद्र से बात की थी तो उन्होंने ने कहा था मैं घर आ रहा हूं. लेकिन उसके बाद शैलेंद्र की पत्नी ने उन्हें करीब 200 बार फोन किया लेकिन उन्होंने ने फोन नहीं उठाया. शैलेंद्र की पत्नी इस दौरान काफी परेशान हो गई और उन्होंने अपनी पति के चचेरे भाई को इसकी जानकारी दी. लेकिन इन्हें क्या पता था कि अब शैलेंद्र कभी भी फोन नहीं उठाएगा क्योंकि उसकी मौत हो चुकी थी. 

सीवर का ढक्कन लगाना भूल गए कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक साउथ सिटी रोड पर शीशपाल विहार के सामने सीवर की सफाई तो निगम कर्मचारियों ने कर दी लेकिन उसके ऊपर सीवर का ढक्कन लगाना भूल गए. जिसका खामियाजा एक बेकसूर ऑटो ड्राइवर को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. लेकिन प्रशासन को जैसे ही सीवर में किसी के डूब जाने की खबर मिली तो प्रशासन ने अपनी लापरवाही पर लीपा पोती करने के लिए वहां ढक्कन लगा दिए. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने सदर थाना में ममला दर्ज कर लिया है और लापरवाही करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है. 

इकलौता कमाने वाला था शैलेंद्र
गुरुग्राम पुलिस ने शैलेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसकी पत्नी को सौंप दिया. शैलेंद्र की पत्नी उसकी बेटी और चचेरा भाई शैलेंद्र के शव को लेकर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के बिनौरा गांव चले गए हैं. बता दें शैलेंद्र अपने घर में इकलौता कमाने वाला था और वह अपने पूरे परिवार का पालन पोषण कर रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget