एक्सप्लोरर

'अग्निवीर के नाम पर सेना को ठेके पर नहीं रख सकते', हरियाणा की रैली में बोले संजय सिंह

Haryana Elections 2024: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को हरियाणा बादशाहपुर में रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर मौजूदा सरकार को घेरा.

Haryana News: आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने हरियाणा के बादशाहपुर में वीरू सरपंच के समर्थन में आयोजित रैली में बीजेपी पर बेरोजगारी के मुद्दे पर हमला बोला. संजय सिंह ने कहा, ''खट्टर साहब ने हरियाणा को खटारा बना दिया. एक सर्वे में दिखाया गया कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है. ऊपर से अग्निवीर योजना लागू कर दी गई.''

संजय सिंह ने कहा, ''क्या है यह योजना? यह योजना भारत माता के साथ गद्दारी है. यह भारत की सेना के साथ गद्दारी है. अग्निवीर के नाम पर सेना को ठेके पर नहीं रख सकते. सेना देश का सम्मान होता है. हरियाणा का नौजवान अपनी कुर्बानी देता है. इसको आप ठेके पर नहीं रख सकते.''

चार साल में नौजवानों को रिटायर कर देना मंजूर नहीं- संजय सिंह
आप सांसद ने कहा, ''पीएम मोदी कह रहे हैं कि चार साल में रिटायर देंगे. जो क्रिकेट का बल्ला नहीं पकड़ना जानता वह अमित शाह का बेटा बीसीसीआई का चेयरमैन बनेगा और हरियाणा का नौजवान चार साल में रियाटर हो जाएगा. यह व्यवस्था हमें मंजूर नहीं है.''

वोट देने की ताकत बीजेपी से नहीं मिली- संजय सिंह
संजय सिंह ने स्थानीय लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा, ''5 तारीख को आप जब वोट देने जाना तो यह सोचकर जाना कि आप हरियाणा की तकदीर लिखने जा रहे हैं. आप अपने अंगुली के इशारे से बच्चों की तकदीर लिखने जा रहे हैं. इसी अंगुली के अंदर वोट की ताकत मिली है. यह ताकत बीजेपी और उसके पुरखों के बलिदान से नहीं मिली है. यह भगत सिंह ,राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी की कुर्बानी से मिली है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान से मिली है.''

आप नेता ने कहा कि लोग  क्षेत्र के नाम पर और भाषा के नाम पर वोट देते हैं लेकिन इस बार स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और अरविंद केजरीवाल के नाम पर वोट दीजिएगा. 

ये भी पढ़ें- 'अगर हमारी सरकार बनी तो भूपेंद्र हुड्डा को जेल...', अभय चौटाला का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget