एक्सप्लोरर

सावित्री जिंदल समेत 3 निर्दलीय ने हरियाणा में मारी बाजी, किसने किसको कितने अंतर से हराया?

Haryana Election Results 2024: हरियाणा चुनाव में 3 निर्दलीय जीते, जिसमें सावित्री जिंदल और देवेंद्र कादियान बीजेपी के बागी थे. गन्नौर में निर्दलीय उतरे देवेंद्र कादियान ने 35000 वोटों से जीत दर्ज की.

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. इस बार राज्य में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. इनमें से दो उम्मीदवार, सावित्री जिंदल और देवेंद्र कादियान बीजेपी के बागी हैं. वहीं, राजेश जून भी कांग्रेस छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. 

गन्नौर से निर्दलीय देवेंद्र कादियान की जीत
हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट पहली ऐसी सीट बनी, जहां निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की. यहां से देवेंद कादियान बड़े अंतर से जीते. देवेंद्र कादियान कांग्रेस छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे और इस सीट से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को ही 35 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है. 

दरअसल, देवेंद्र कादियान को कुल 77,248 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को कुल 42,039 मत मिले. इसके अलावा, बीजेपी के देवेंद्र कौशिक को 17 हजार 605 वोट मिले. गन्नौर से बसपा प्रत्याशी नर सिंह को केवल 686 वोट ही मिले और जेजेपी के अनिल कुमार त्यागी के खाते में केवल 343 वोट आए.

भावुक होकर छोड़ी थी बीजेपी
बीते 10 सितंबर को ही देवेंद्र कादियान ने एक वीडियो जारी कर, काफी इमोशनल होकर बीजेपी से अलविदा कहा था. उन्होंने दावा किया था कि वह गन्नौर सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी. अब वह उसी सीट से जीत गए हैं.

हिसार से सावित्री जिंदल को मिली जीत
बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदार रहीं 18 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की. हिसार सीट से सावित्री जिंदल को कुल 49,231 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस के राम निवास रारा को 30,290 वोट मिले. 

इसके अलावा, बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता को 17,385 वोट मिले. इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजय सतरोदिया के खाते में 2001 वोट ही आए हैं. वहीं, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के उम्मीदवार दसवें नंबर पर रहे, जिन्हें केवल 439 वोट मिले. 

हिसार से ही की थी बीजेपी टिकट की मांग
दरअसल, सावित्री जिंदल पहले ही बीजेपी से हिसार विधानसभा का टिकट मांग रही थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया. इसलिए सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीजेपी कैंडिडेट को शिकस्त दी.

बहादुरगढ़ से निर्दलीय राजेश जून ने दर्ज की जीत
हरियाणा की बहादुरगढ़ सीट पर निर्दलीय विधायक राजेश जून 41 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेश कौशिक को शिकस्त दी.

बहादुरगढ़ सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी रजिंदर सिंह जून को 28 हजार 735 वोट मिले. वहीं, INLD कैंडिडेट शिली सिंह राठी को 17475 मत मिले हैं. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कुलदीप सिंह के खाते में केवल 959 वोट आए.

राजेश जून ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
राजेश जून भी कांग्रेस से इसी सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया. इसके बाद राजेश जून ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और यहीं से निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस उम्मीदवार को हराया.

यह भी पढ़ें: Haryana Election Results 2024: सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget