एक्सप्लोरर

चरणजीत चन्नी के बयान पर हरियाणा कांग्रेस चीफ का बड़ा बयान- 'सरकार ने खुद यह माना है...'

Charanjit Singh Channi: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने चन्नी के बयान पर कहा कि कांग्रेस पहलगाम हमले के मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है. उन्होंने जोर दिया कि अब पुरानी बातों को पीछे छोड़ना चाहिए.

Congress on Charanjit Singh Channi Statement: पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस के भीतर ही मतभेद उभर आए हैं. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब पुरानी बातों को पीछे छोड़ देना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी का रुख इस मुद्दे पर बिल्कुल साफ है– पहलगाम आतंकी हमले मामले में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है.

CWC में हुआ फैसला, राहुल-खड़गे के नेतृत्व में लिया गया निर्णय
उदयभान ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह तय किया गया कि कांग्रेस इस कठिन समय में सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ी है. उन्होंने कहा, "हमारी अपेक्षा है कि सरकार इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों को सामने लाए और ऐसी कार्रवाई करे जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं."

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने खुद यह माना है कि पहलगाम हमले में कहीं न कहीं चूक हुई है. ऐसे में सिर्फ यह मान लेना काफी नहीं है, बल्कि इस चूक की वजह और जिम्मेदारी तय करना भी जरूरी है. उदयभान ने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और दिखाना चाहिए कि वह ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही है.

बीजेपी ने चन्नी के बयान को बताया पाकिस्तान परस्ती
वहीं दूसरी ओर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चन्नी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान परस्ती की भाषा बोलती है और देश के मान-सम्मान के खिलाफ बयानबाज़ी करती है. सारंग ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान सेना और सैनिकों का मनोबल तोड़ने वाले होते हैं और यह देश की एकता और अखंडता पर चोट है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी कि सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी चन्नी के बयान से असहमति जताई है. उन्होंने कहा, "यह समय राष्ट्रीय एकता दिखाने का है, न कि पुरानी बातें उछालने का. कभी-कभी अनजाने में कुछ बयान आ जाते हैं, लेकिन कांग्रेस का आधिकारिक रुख सरकार के साथ खड़े होने और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई का है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान
मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन
पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget