एक्सप्लोरर

Haryana Election: कांग्रेस के 34 उम्मीदवार फाइनल, सैलजा और सुरजेवाला को लेकर आई ये खबर

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने हरियाणा में 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, इस 30 उम्मीदवारों में भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान के नाम शामिल हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है. सोमवार (2 सितंबर) को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. विधानसभा की कुल 90 में से 45 सीटों पर चर्चा हुई. 34 सीटों पर पार्टी ने नाम तय भी कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा गढ़ी सांपला से और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान होडल से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

मंगलवार को फिर होगी बैठक

बची हुई सीटों पर मंगलवार (3 सितंबर) को शाम छह बजे से फिर बैठक होगी. सूत्रों ने ये भी बताया कि सोमवार की बैठक में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लेकर चर्चा नहीं हुई. ये दोनों पार्टी के सांसद हैं. कुमारी सैलजा लोकसभा की सदस्य हैं तो वहीं रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा के सांसद हैं. दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद हरियाणा के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, "49 सीटों की लिस्ट पेश की गई. 34 सीटों पर क्लियरेंस हो गया है. 15 नाम पेंडिंग हैं. 22 मौजूदा विधायकों के नाम फाइनल हैं. कल भी बैठक होगी. उम्मीद है परसों तक हमारी सूची आ जाएगी."

बैठक के बाद क्या बोले टीएस सिंह देव?

इस बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, "जब तक पार्टी के अध्यक्ष दस्तखत नहीं करेंगे तब तक मैं नहीं कह सकता. 49 सीटों पर चर्चा हुई है." इस लिस्ट में बड़े नेता कौन हैं, इस पर उन्होंने कहा, "हुड्डा जी." भूपेंद्र हुड्डा कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर टीएस सिंह देव ने कहा कि पुरानी सीट जहां है, वहां से लड़ेंगे.

विनेश फोगाट के नाम पर हुई चर्चा?

क्या इस मीटिंग में विनेश फोगाट के नाम पर चर्चा हुई है, इसके जवाब में टीएस सिंह देव ने कहा, "वो विनेश बताएंगी कि वो लड़ना चाह रही हैं या नहीं लड़ना चाह रही हैं. इस मीटिंग में उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई."

हरियाणा में चुनाव कब?

हरियाणा में 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी. नतीजों की गिनती 8 अक्तूबर को की जाएगी. पहले चुनाव की तारीख 1 अक्तूबर और वोटों की गिनती के लिए 4 अक्तूबर की तारीख तय की गई थी. लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने तारीखों में बदलाव का फैसला लिया.

कांग्रेस का बड़ा फैसला, बिना CM चेहरे के लड़ेगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget