एक्सप्लोरर

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान, 'किसानों को वहां आंदोलन करना चाहिए जहां...'

Farmers Protest: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंदोलनकारी किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर कहा कि पंजाब में और जहां कांग्रेस की सरकार है, किसान भाइयों को वहां आंदोलन करना चाहिए.

Nayab Singh Saini On Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा के आंदोलनकारी किसान एक बार फिर दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि ये जो किसानों का धरना है, ये पंजाब में बनता है. धरना जहां कांग्रेस की सरकार है, जो एमएसपी नहीं दे रही है, वहां बनता है. उन्होंने कहा, ''हम एमएसपी दे रहे हैं. कांग्रेस केवल झूठ फैला रही है.''

किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि प्रदर्शनकारियों का एक समूह छह दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेगा. ये किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि सुरक्षाबलों ने किसानों के दिल्ली कूच को रोक दिया था. किसान संगठनों के ऐलान को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

किसान संगठनों का क्या है प्लान?

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने रविवार को कहा कि दिल्ली कूच के दौरान किसानों का पहला समूह अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर, मोहरा अनाज मंडी, खानपुर जट्टां और हरियाणा के पिपली में रुकेगा. उन्होंने बताया कि किसान हर दिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे और रातें सड़क पर ही बिताएंगे. 

पंढेर ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार ने 18 फरवरी से प्रदर्शनकारी किसानों से कोई बातचीत नहीं की है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने हमारे साथ बातचीत बंद कर दी है. अनुबंध खेती हमें स्वीकार्य नहीं है. हम फसलों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.’’

'शिक्षा वो दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा', AAP के हुए अवध ओझा, अरविंद केजरीवाल बोले- 'आज मैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget