एक्सप्लोरर

हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद BJP में हड़कंप! 5 नेताओं का इस्तीफा, रोने लगीं पूर्व मंत्री

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. वहीं और भी कई नेता पार्टी छोड़ने की लाइन में नजर आ रहे हैं.

Haryana BJP Candidate list: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मचा है. एक के बाद एक 5 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं कुछ नेता टिकट न मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं और आगे की रणनीति बना रहे हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने रोते हुए कार्यकर्त्ताओं के साथ बात की. उन्होंने पार्टी को टिकट को टिकट बदलने की चेतावनी भी दी है.

इन बीजेपी नेताओं ने दिया इस्तीफा
• इंद्री विधानसभा से बीजेपी ने राम कुमार कश्यप को मैदान में उतारा है. जिससे नाराज होकर हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी पर गद्दारों को तव्वजो देने का आरोप लगाया है. 
• रतिया विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दी है. जिसपर विधायक लक्ष्मण नापा ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वे कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं.
• बवानी खेड़ा विधानसभा सीट से कपूर वाल्मिकी को टिकट दिया गया है. जिसको लेकर नाराजगी जताते हुए सुखविंदर श्योराण ने किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
• उकलाना विधानसभा सीट से बीजेपी ने अनूप धानक को मैदान में उतारा है. पार्टी पर टिकट के गलत आवंटन का आरोप लगाते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमशेर गिल ने पार्टी की सदस्यता और अपने सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है.
• सोनीपत विधानसभा सीट से बीजेपी ने निखिल मदान को टिकट दिया है. जिससे नाराज होकर सोनीपत से बीजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने इस्तीफा दे दिया है.

नाराजगी के बाद बैठकों का दौर भी जारी
बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब तक कई बड़े इस्तीफे हो चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ टिकट न मिलने से नाराज पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और उम्मीदवार निखिल मदान के खिलाफ नारेबाजी की गई. कविता जैन ने रोते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बात की और पार्टी से टिकट बदलने की मांग की. उन्होंने 8 सितंबर को दोबारा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है.

वहीं, रानिया सीट से रणजीत सिंह चौटाला की बजाय शीशपाल कंबोज को टिकट दिया गया है. टिकट कटने के बाद रणजीत सिंह चौटाला ने भी सिरसा में अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाई है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में बेरोजगारी की मार! सफाई कर्मचारी की पोस्ट के लिए हजारों BA-MA डिग्री वालों ने भरा फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget