एक्सप्लोरर

सिर्फ सीटों की संख्या वजह नहीं! हरियाणा में AAP-कांग्रेस में गठबंधन में कैसे बिगड़ी बात? जानें

AAP Candidates List: सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कुछ चुनिंदा सीटों पर अपने ख़ास उम्मीदवारों को उतारना चाहती थी. इस पर कांग्रेस ने हामी नहीं भरी. जिसके बाद आप ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Haryana Assembly Elections 2024: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. सोमवार (9 सितंबर) को 20 सीटों पर पहली लिस्ट जारी की गई. AAP ने 11 उन सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है जिस पर पहले से कांग्रेस ने कैंडिडेट दिए थे. 

इस तरह से हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत खत्म हो गई. तस्वीर साफ हो गई कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच अब गठबंधन नहीं होगा.

AAP की चुनिंदा सीटों पर फंसा पेंच!

सूत्रों की मानें तो गठबंधन की बाचचीत में सीटों की संख्या ज़्यादा बड़ा मुद्दा नहीं रहा. आम आदमी पार्टी ने पहले दस सीटें मांगी थीं. इसके बाद बातचीत सात सीटों पर पहुंची और फिर सात के बाद 5-6 सीटों पर भी गठबंधन की बात हुई. लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी की चुनिंदा सीटों को लेकर पेंच फंसा. 

अनुराग ढांडा को कहां से चुनाव लड़ाना चाहती थी AAP?

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कुछ चुनिंदा सीटों पर अपने ख़ास उम्मीदवारों को उतारना चाहती थी. इस पर कांग्रेस ने हामी नहीं भरी. इनमें कलायत वाली सीट मुख्य तौर पर देखी जा रही है. यहां से आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चुनाव लड़ाना चाहती थी लेकिन कांग्रेस इस पर अपने उम्मीदवार को खड़ा करने पर अड़ गई. 

कांग्रेस ने बनाया दबाव?

इसके साथ ही कांग्रेस ने दबाव डालकर आम आदमी पार्टी को 5 से भी कम सीटें देने का ऑफ़र रख दिया. इस पर आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी तैयार नहीं हुई और बातचीत का क्रम टूट गया. बातचीत बंद होते ही आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी.

इसके साथ ही सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि बातचीत के बहाने कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में पीछे धकेलने की कोशिश की. कोशिश ये की गई कि आम आदमी पार्टी गठबंधन में उलझी रहे और दूसरी तरफ़ कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दे. ताकि कांग्रेस के बाग़ी नेता भी देरी होने की वजह से आम आदमी पार्टी में ना शामिल हो सकें.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में लिस्ट जारी होते ही AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget