एक्सप्लोरर

Julana Election Result: हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट ने मारी बाजी, BJP के योगेश बैरागी को दी पटखनी

Julana Election Result 2024: जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है. विनेश फोगाट ने बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को हरा दिया है.

Julana Seat Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान के बाद आज (8 अक्‍टूबर) को वोटों की गिनती जारी है. इस बीच हरियाणा में सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को जबरदस्त जीत मिली है. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को हराया.

जुलाना विधानसभा सीट पर कुल 15 चरण में वोटों की गिनती होनी थी. इलेक्‍शन कमीशन के मुताबिक, छह चरणों तक विनेश फोगाट पीछे थीं, जबकि सातवें चरण से बीजेपी के प्रत्याशी योगेश बैरागी को पीछे कर विनेश फोगाट ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई और आखिर में जीत हासिल की. वहीं तीसरे स्‍थान पर इंडियन नेशनल लोकदल के सुरेंद्र लाठर रहे.

विनेश फोगाट को कुल 65080 वोट मिले, वहीं योगेश बैरागी को 59065 मत प्राप्त हुए. इसके अलावा सुरेंद्र लाठर 10158 वोट मिले. इस तरह विनेश फोगाट ने 6015 वोटों से जीत हासिल की.

कब ज्वाइन किया कांग्रेस?

दरअसल, इसी साल पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने भारत लौटने के बाद 6 सितंबर को बजरंग पूनिया के साथ दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का दामन था. वहीं इसके बाद कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना विधानसभ सीट से विनेश को अपना उम्मदीवार बनाया था. 

100 ग्राम वजन ज्यादा होने से ओलंपिक से बाहर हुईं

पहलवान विनेश फोगाट ने 2024 ओलंपिक में 50 किग्रा कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया था. पहले विनेश ने वर्ल्ड चैंपियन को चित किया. इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी शानदार जीत दर्ज की. उन्हें गोल्ड मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, फाइनल से पहले वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से चूक गईं. विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल के लिए सीएएस में अपील की थी, लेकिन सीएएस ने उनकी दलील सुनने के बाद उनका केस खारिज कर दिया था.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किया आंदोलन

बता दें भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख रहने के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए साल 2023 में विनेश फोगाट दिल्ली की सड़कों पर उतरी थीं. इस आंदोलन में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी उनके साथ थे. उस दौरान इन पहलवानों को कांग्रेस का भरपूर समर्थन मिला था.

पिछले चुनाव में किसे मिली थी जीत?
बता दें कि जुलाना सीट हमेशा से इनेलो और जेजेपी जैसी पार्टियों का गढ़ रही है. जुलाना सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के अमरजीत डांडा को 61.942 वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के परमिंदर सिंह ढुल को हराया था. परमिंदर सिंह को 37,749 वोट मिले थे. कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह ढुल को12,440 वोटों से संतोष करना पड़ा था. 

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार को 23 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा था. 2009 के चुनाव में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. विनेश के चुनावी मैदान में होने की वजह से सबकी नजरें इस हाई प्रोफाइल सीट पर थी. 

Watch: रुझानों में अनिल विज पीछे, दर्द में गाया- 'हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yamuna Nagar News: लिव इन पार्टनर की हत्या का खुलासा, प्रेमिका ने बेटे के साथ इस वजह से की हत्या
यमुनानगर पुलिस ने किया लिव इन पार्टनर के मर्डर का खुलासा, प्रेमिका ने बेटे के साथ की हत्या
करनाल: पुलिस-डॉक्टर विवाद में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, SHO पर FIR की मांग को लेकर हड़ताल पर डॉक्टर्स
करनाल: पुलिस-डॉक्टर विवाद में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, SHO पर FIR की मांग को लेकर हड़ताल पर डॉक्टर्स
Haryana: होली खेलते वक्त 8 साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर ऐसे मिला मासूम
Haryana: होली खेलते वक्त 8 साल के बच्चे को उठा ले गए बदमाश, मांगी 5 करोड़ की फिरौती, फिर ऐसे मिला मासूम
Haryana Rajya Sabha Elections 2026: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में BJP, कांग्रेस के बाद अब निर्दलीय की एंट्री! किसका बिगड़ेगा खेल?
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में BJP, कांग्रेस के बाद अब निर्दलीय की एंट्री! किसका बिगड़ेगा खेल?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget