एक्सप्लोरर

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आया सामने, BJP और कांग्रेस में कौन आगे?

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरूआती रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. आज सुबह ठीक आठ बजे से मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरु हो गई थी. चुनावी नतीजे शाम तक आ जाएंगे. सुबह के 8 बजकर 24 मिनट तक बीजेपी 25 और कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं. 90 विधानसभा सीटों पर सभी पार्टियों के कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. इनमें 464 निर्दलीय और 101 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. सभी उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला हो जाएगा. इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था.

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
बता दें 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं मतदान के बाद एग्जिट पोल नतीजों के आंकड़े भी सामने आए थे. ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है.

आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, उनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा), कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय चौटाला (ऐलनाबाद), जेजेपी के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद) शामिल हैं.

बता दें साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई थीं. जेजेपी को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. जेजेपी ने किंगमेकर की भूमिका निभाई थी. दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बनाए गए थे. लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले मार्च में बीजेपी और जेजेपी का अलायंस टूट गया था.

ये भी पढ़ें: लाडवा सीट पर BJP की बढ़ेगी टेंशन या CM नायब सैनी मारेंगे बाजी? पत्रकारों के एग्जिट पोल ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget