एक्सप्लोरर

Haryana Election: क्या कुमारी सैलजा ने की BJP प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को वोट करने की अपील? खुद किया खुलासा

Haryana Election 2024: कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के नाम से टोहाना के बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को वोट करने की अपील का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इसकी सच्चाई खुद कुमारी सैलजा ने बताई है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टूबर) को मतदान होगा. लेकिन, उससे पहले प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा का लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. एक तरफ जहां उनकी पार्टी से नाराजगी की बात चर्चा में है. वहीं दूसरी कुमारी सैलजा के नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें टोहाना से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को वोट करने की अपील की गई है.

यहीं नहीं इस पोस्ट में कहा गया है, "मेरे प्यारे टोहानावासियों आप सब से अनुरोध है कि बबली ने मेरा लोकसभा में साथ दिया था, अब आप सभी को उसका साथ देना है. पार्टी से ऊपर उठकर व्यक्ति विशेष को वोट करो." इस पोस्ट को लेकर खुद कुमारी सैलजा ने सच्चाई बताई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "टोहाना में फैलाई जा रही इस अफवाह का मैं खंडन करती हूं और टोहानावासियों से अपील करती हूं कि कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं."

JJP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे बबली
बता दें कि टोहाना सीट से विधायक देवेंद्र सिंह बबली जेजेपी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में जेजेपी की टिकट पर चुनाव पर लड़ा था. इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला को हराया था. बबली को 1,00,621 वोट हासिल हुए थे और बराला को 52,302 वोटों से हराया था. इसके बाद जब बीजेपी और जेजेपी ने 2019 में गठबंधन में सरकार बनाई तो देवेंद्र बबली को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. लेकिन, जेजेपी-बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद बबली ने भी अपना रास्ता बदल लिया. 

जेजेपी छोड़ने के बाद उनकी कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हुईं. सूत्रों की मानें तो उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से भी मुलाकात की, लेकिन कांग्रेस में जॉइनिंग को लेकर बबली टोहाना से टिकट की शर्त रख रहे थे. कांग्रेस ने टिकट देने का वादा नहीं किया तो वे बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें टोहाना सीट से टिकट दिया.

यह भी पढ़ें: Haryana Election Live: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, कौन कहां मार सकता है बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget