एक्सप्लोरर

हरियाणा में छोटी पार्टियां कांग्रेस के लिए खतरा? दीपेंद्र हुड्डा बोले- 'JJP-INLD और गोपाल कांडा BJP के...'

Haryana Election 2024: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा दावा किया है कि 3-4 सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग से पहले प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. इसी बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हमें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने की तरफ चल रही है. 3-4 सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला है. लोग बीजेपी से त्रस्त हैं, वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे. 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगे कहा कि छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं. चाहे उसमें जेजेपी हो या चाहे इनेलो और चाहे गोपाल कांडा की पार्टी हो, बीजेपी की तरफ से कई जगह ऐसे लोग छोड़े गए हैं जो लोगों के मन में भ्रम पैदा कर वोट काटने का काम करेंगे. लेकिन, लोग इन वोट काटूओं की हैसियत को पहचान चुके हैं, लोग ऐसे लोगों से भर्मित नहीं होंगे. इन सभी उम्मीदवारों का मुकाबला नोटा से होगा. असली मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा जय जवान, जय किसान, जय पहलवान और जय संविधान का प्रदेश है. लेकिन, बीजेपी ने चारों पहलुओं पर आक्रमण कर दिया. बाबा साहेब के संविधान, जय जवान, जय किसान पर आक्रमण कर दिया. इसके अलावा पहलवान बेटियों के साथ क्या वो किसी को बताने की जरूरत नहीं है. हरियाणा फिर से जय जवान, जय किसान,जय पहलवान,जय नौजवान का प्रदेश बनेगा. 

‘आज हर वर्ग सरकार से दुखी है’
वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में जनसभा के दौरान यहां के जवानों, किसानों की तारीफ की और पहलवानों का भी जिक्र किया और कहा कि यहां से सबसे अधिक मेडल आते हैं क्या उनका ये बयान उन लोगों तक पहुंचेगा और वे बीजेपी को वोट करेंगे या ये सिर्फ बयानबाजी है. इसपर हुड्डा ने कहा कि इन्होंने (बीजेपी) 10 साल क्या किया है, ये लोग देख चुके हैं. इस सरकार ने हमारे किसानों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 750 किसानों की जान लेने वाली सरकार बनी.

हुड्डा ने कहा कि इस सरकार ने जवानों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी चाहे फिर वो अग्निवीर योजना के माध्यम से हो. इस सरकार ने पहलवान का मान-सम्मान ध्वस्त करने का काम किया. संविधान को ध्वस्त करने का काम भी हरियाणा में हुआ. आज हर वर्ग इस सरकार से दुखी है.

यह भी पढ़ें: सीएम सैनी ने किया हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget