एक्सप्लोरर

Haryana: BJP में बगावत जारी, सुमेर सिंह तंवर ने छोड़ी पार्टी, PM मोदी को भेजा इस्तीफा, 'राव इंद्रजीत सिंह के डर...'

Haryana Election 2024: बीजेपी में टिकट न मिलने पर नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला बरकरार है. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुमेर सिंह तंवर ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पिछले 37 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रहे तंवर के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके सहयोगियों ने भी पार्टी छोड़ दी. तंवर ने साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन सामाजिक और राष्ट्रीय हितों से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे.

सुमेर सिंह तंवर ने केंद्रीय मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में बीजेपी नेतृत्व ने दक्षिण हरियाणा की सभी विधानसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और उनके संगठन ‘इंसाफ मंच’ से जुड़े लोगों को टिकट देकर पार्टी की जीत की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है. तंवर ने कहा कि मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है.

तंवर ने पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र
तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा कि मोदी लहर और बीजेपी के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही राव इंद्रजीत सिंह ने 2014 से 2024 तक तीन बार चुनाव जीता. तंवर ने कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री, यह हरियाणा के हजारों कार्यकर्ताओं का दर्द है. राव इंद्रजीत के डर और धमकी के कारण कार्यकर्ता कुछ भी कह नहीं पा रहे हैं."

राव इंद्रजीत सिंह जता चुके हैं सीएम पद पर दावेदारी
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कई मौकों पर कह चुके हैं वे बीजेपी में नहीं आते तो राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनती. दक्षिण हरियाणा ने बीजेपी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया. पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री कह चुके हैं कि 12 साल बाद तो कूड़े का नंबर भी आ जाता है, हम उससे गए-गुजरे नहीं हैं. यानी राव इंद्रजीत सिंह कई बार मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता चुके हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, भीख मंगवाने के लिए किया था अगवा, तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget