एक्सप्लोरर

अनिल विज ने अंबाला कैंट सीट से दाखिल किया नामांकन, कहा- ‘मेरे जैसे व्यक्ति को...’

Haryana Election 2024: अंबाला कैंट सीट से विधायक अनिल विज ने कहा कि राजनीति में वो लोग आते हैं जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से होते हैं, या अमीर होते हैं. मेरे पास तो कुछ नहीं था.

Haryana Assembly Election 2024: छह बार के विधायक और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज (11 सितंबर) अंबाला कैंट सीट से नामांकन दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर हवन किया. हवन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी की जनता बहुत सजग है सारा हरियाणा इस बात को मानता है, बल्कि सारा हिंदुस्तान इस बात को मानता है कि मेरे जैसे व्यक्ति को 6 बार विधायक बनाया.

बीजेपी नेता अनिल विज ने आगे कहा, ''राजनीति में वो लोग आते हैं जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से होते हैं, या अमीर होते हैं. मेरे पास तो कुछ नहीं था, मेरे पिता रेलवे कर्मचारी थे और मैं एक बैंक में क्लर्क था. अंबाला की जनता ने फिर भी मुझे 6 बार विधायक बनाया है. अंबाला की जनता बहुत सजग है इसका जितना धन्यवाद आभार प्रकट किया जाए कम है.''

‘विज ने तीसरी बार सरकार बनने का किया दावा’
वहीं इससे पहले अंबाला में जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस बार अंबाला छावनी में ऐसी गूंज पैदा कर देंगे, उस गूंज की भी गूंज इन लोगों (कांग्रेस) को रात को सोने नहीं देगी. ये लोग चारपाई से उठ-उठकर भागेंगे. अंबाला छावनी की गूंज सारे प्रदेश और देश में सुनाई देगी. एक ऐसी आवाज उठेगी जो भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाएगी. हर शहर में जोश आएगा, हर शहर की जनता उठेगी. उसकी शुरूआत अंबाला छावनी से होगी.

कब-कब जीते अनिल विज?
बता दें कि अनिल विज पिछले 32 सालों से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है. 1990 में उन्होंने पहली बार उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. 1996 और 2000 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और विजेता बने. लेकिन साल 2005 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2009 के चुनाव में फिर उन्होंने जीत दर्ज की और अंबाला छावनी से विधायक बने.

2014 और 2019 में भी उन्होंने बीजेपी की टिकट पर जीत दर्ज की. अनिल विज की गिनती हरियाणा के कद्दार नेताओं में होती है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: JJP और ASP की 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, BJP के बागी रणजीत चौटाला को दिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget