एक्सप्लोरर

Gurugram: बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमले का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद 5 बदमाश गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में STF-पुलिस की मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़े गए, चार घायल. सभी दीपक नांदल-रोहित सिरधानिया गैंग के शार्प शूटर है. बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे थे.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 4 बदमाशों को गोली लगी और एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया. कुल मिलाकर 5 बदमाशों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गुरुग्राम में देर रात को STF और गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को काबू कर लिया. चार बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश

यह सभी गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया गैंग के शार्प शूटर हैं, जो बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे थे. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह सभी आरोपी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या में भी शामिल रहे हैं.

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, STF और क्राइम ब्रांच को इन बदमाशों के गुरुग्राम में होने की सूचना मिली थी. सूचना यह थी कि पिछले दिनों एसपीआर रोड पर राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या करने वाले बदमाश गांव वजीरपुर के पास मौजूद हैं.

हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी

इस पर STF टीम के साथ-साथ गुरुग्राम पुलिस की क्राइम टीम सेक्टर-31, क्राइम टीम मानेसर और क्राइम टीम सेक्टर-43 ने गांव वजीरपुर के पास नाकाबंदी की. शक के आधार पर इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो गाड़ी में मौजूद हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

इस पर पुलिस टीमों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक को ऐसे ही काबू कर लिया गया. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में करीब 19 राउंड फायरिंग हुई. घायल बदमाशों को इलाज के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पांचों बदमाश दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया गैंग के शार्प शूटर

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान झज्जर निवासी विनोद पहलवान, सोनीपत निवासी राजा उर्फ पदम, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है. गुरुग्राम पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये पांचों बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया गैंग के शार्प शूटर हैं.

यह सभी बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश रच रहे थे. फिलहाल, चारों घायल विनोद पहलवान, राजा उर्फ पदम, शुभम उर्फ काला और आशीष उर्फ आशु को इलाज के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आरोपी से पूछताछ जारी है

वहीं, पुलिस ने सेक्टर-10 थाने में केस दर्ज कर गौतम उर्फ गोगी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget