एक्सप्लोरर

'काली पॉलीथीन में बम है जब फटेगा तो...', गुरुग्राम के स्कूल को मिली उड़ाने की धमकी

Gurugram News: धमकी देने वाली आरोपी ने मेल पर ये भी लिखा कि वह मानसिक तनाव और ओवर वेट से जूझ रहा है और कोई भी उसका इलाज नहीं कर पा रहा है.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर-46 के एचएसवी ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली. स्कूल को ईमेल के जरिए देर रात करीब साढ़े 12 बजे यह धमकी भेजी गई.

इसमें विस्फोटक को अलग-अलग क्लासरूम में काली पॉलीथीन में छिपाए जाने की धमकी दी गई. थ्रेट देने वाले ने यह ईमेल केवल गुरुग्राम के एचएसवी स्कूल को ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के करीब 25 स्कूलों को दी है.

सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस सहित बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पूरा स्कूल एक साथ तो खाली नहीं कराया गया.

2 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
धमकी के बाद एक-एक कर क्लासरूम को खाली कराया गया और जांच की गई. करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. 

देर रात आया मेल
जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब साढ़े 12 बजे सुसाइड बाई शॉटगन के नाम से स्कूल में एक ईमेल आया. इस ईमेल का टाइटल स्कूल में बम दिया गया. मेल भेजने वाले ने यह बताया कि उसने क्लासरूम में कई विस्फोटक डिवाइस लगाए हैं. यह सभी डिवाइस काले रंग की पॉलीथीन में हैं. 

मेल में लिखा- बम फटेगा तो होगी खुशी
इसके साथ ही मेल भेजने वाले ने कहा कि उस वक्त उसे काफी खुशी होगी जब बम फटेगा और चारों तरफ चीख पुकार होगी और हर कोई मरेगा. जब यह खबर पूरी मीडिया में चलेगी तो उसके बाद वह भी सुसाइड कर लेगा. इसके लिए चाहे वह अपना गला काटे अथवा कलाई काटे. 

इमेल में मानसिक तनाव का जिक्र
इसके साथ ही उसने यह मानसिक तनाव और ओवर वेट को लेकर भी जिक्र करते हुए कहा कि वह इससे जूझ रहा है और कोई भी उसका इलाज नहीं कर पा रहा इसलिए वह चाहता है कि हर कोई इससे जूझता रहे.

बम निरोधक दस्ते को बुलाया
सुबह जब स्कूल प्रबंधन ने ईमेल को चेक किया तब तक स्कूल में छात्र -छात्राएं आ चुके थे. इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड को बुलाया. एक-एक कर क्लासरूम को खाली कराकर जांच करनी शुरू कर दी. 

स्कूल में नहीं मिला बम
करीब दो घंटे तक चली जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली. वहीं पुलिस की मानें तो ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

मामले की जांच जारी
जिस तरह से ईमेल में बीमारी का जिक्र किया गया है उससे लगता है कि कोई व्यक्ति अत्याधिक वजन बढ़ने और मानसिक रोग के कारण परेशान है जिसने यह ईमेल भेजी है जिसका मकसद केवल दूसरों को परेशान करना था. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget