एक्सप्लोरर

Jind Sarpanch Murder: हरियाणा के जींद में सरपंच की हत्या, उसी की लाइसेंसी पिस्तौल छीन कर मारी गोली

Jind Sarpanch Murder News: हरियाणा के जींद के चाबरी गांव के सरपंच रोहताश किसी काम से जींद आए हुए थे. अपना काम निपटाकर रोहताश जब रात को अपने घर वापस जा रहे थे, इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई.

हरियाणा के जींद में चाबरी गांव के सरपंच रोहताश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है. सरपंच रात को जींद से घर की तरफ लौट रहे थे. रास्ते में अज्ञात युवकों ने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनहीं की लाइसेंसी पिस्तौल छीनकर उन्हें गोलियों से भून दिया. सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई. मरने से पहले सरपंच ने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन वह इतना कह सके कि 'मेरे को किसी ने घेर लिया है, मुझे बचा लो.'

सरपंच की हत्या क्यों की गई, यह अभी खुलासा नही हो पाया है. इस मामले में सरपंच एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो पूरे हरियाणा के सरपंच इस्तीफा दें देंगे. जानकारी के अनुसार जींद के चाबरी गांव के सरपंच रोहताश किसी काम से जींद आए हुए थे. अपना काम निपटाकर रोहताश रात को वापसी अपने गांव की तरफ जा रहे थे.

बदमाशों ने की छीना-झपटी

पिंडारा से रधाना गांव के बीच अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और छीना-झपटी की. इसके बाद उन्हीं की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर उन्हें गोलियों से भून दिया. उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. मृतक के पास ही उसकी लाइसेंसी पिस्तौल भी मिली है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है फिलहाल आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया. जींद के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सरपंच ने पुलिस हेल्पलाइन डायल-112 पर कॉल कर मदद भी मांगी थी, जिसमें वह सिर्फ इतना कह सके कि 'मुझे किसी ने घेर लिया है, मुझे बचा लो.' हालांकि, जब पुलिस वहां पहुंची तो सरपंच की हत्या हो चुकी थी.

पिछले कुछ दिनों में जींद में 16 मर्डर हो चुके हैं- अमरजीत ढांडा

सरपंच की हत्या से गांव में रोष है. पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में जींद में 16 मर्डर हो चुके हैं और मुख्यमंत्री हंसते दिखाई दे रहे हैं. उन्हें प्रदेश की कोई फ्रिक नहीं है. मुख्यमंत्री को प्रदेश की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.

उधर सरपंच की हत्या के बाद हरियाणा के सरपंच एसोसिएशन भी उठ खड़ी हुई है. सरपंच एसोसिएशन के नरेश कुमार का कहना है कि अगर इस मामले में आरोपियों को जल्द नहीं पकडा गया तो पूरे राज्य के सरपंच इस्तीफा दे देंगे. कल वे मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे.

Input By : सोमनाथ गोयल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget