एक्सप्लोरर

Gurugram: प्रतिबंधित मांस बेचने के संदेह में पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, गौरक्षा दल ने की थी शिकायत

Gurugram News: सोहना के निकट एक आवासीय सोसाइटी से ऑनलाइन प्रतिबंधित मांस बेचने के संदेह में पुलिस ने एक दंपति, सामान पहुंचाने वाले दो लोगों और एक कसाई को गिरफ्तार किया.

Haryana News: गुरुग्राम के सोहना में आवासीय सोसाइटी से ऑनलाइन प्रतिबंधित मांस बेचने के संदेह में दंपति, सामान पहुंचाने वाले दो लोगों और एक कसाई को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सोमवार (31 मार्च) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 30 किलो से अधिक मांस बरामद होने के बाद भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गये लोगों में से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि कसाई को पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला को जमानत पर छोड़ दिया गया.

मांस को जांच के लिए लैब में भेजा गया- पुलिस

बादशाहपुर के सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र फोगाट ने बताया, “मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मांस किस जानवर का है. मामले की जांच की जा रही है.” पुलिस के अनुसार, मामला रविवार (30 मार्च) को उस समय सामने आया जब दो लोग दो बोरियों के साथ सोहना के निकट धुनेला गांव में ‘ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी में आए’, जिसके बाद गार्ड को उन पर संदेह हुआ.

काले रंग के बैग में भरा था मांस- पुलिस

पुलिस ने बताया कि बोरियों की जांच की गई तो उनमें काले रंग के बैग में मांस भरा हुआ था. पुलिस ने दावा किया कि मांस ऑनलाइन बिक्री के लिए नूंह से लाया गया था. गौ रक्षा दल के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि सोसाइटी में रहने वाले दंपत्ति ने गुरुग्राम में आपूर्ति के लिए नूंह से मांस खरीदा था.

‘ग्लोबल हाइट्स सोसाइटी’ के मुख्य सुरक्षा अधिकारी गौरव और गौ रक्षा दल के सदस्य आदेश खटाना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मांस की आपूर्ति करने वाले दोनों लोग रविवार (30 मार्च) तड़के करीब पांच बजे स्विगी कंपनी की जैकेट और टी-शर्ट पहनकर सोसाइटी में आए थे. सुरक्षा गार्डों ने बोरों से मांस मिलने के बाद सोसाइटी के टावर 5 के एक फ्लैट में रहने वाले दंपति को बुलाया.

रात में स्कूटर से मांस लेकर आती थी महिला

पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसके पति का नाम मुख्तार है, जो बंगाल का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला रात में अपने स्कूटर पर नूंह के रोजका मेव से मांस लेकर आती थी और सुबह-सुबह लड़के गुरुग्राम में उसकी आपूर्ति करते थे.

पुलिस ने मामले के खुलासे के बाद मुख्तार, उसकी पत्नी और मांस पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बाद में कसाई असगर को भी गिरफ्तार कर लिया. ‘स्विगी’ कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

ये भी पढ़ें: हरियाणा: रेवाड़ी में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के प्लांट में भीषण आग, एक कर्मचारी लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget