एक्सप्लोरर

हरियाणा: रेवाड़ी में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के प्लांट में भीषण आग, एक कर्मचारी लापता

Rewari Fire News: रेवाड़ी में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के एक प्लांट में भीषण आग से इमारत ढह गई और एक कर्मचारी लापता है. प्रशासन अब तक इस आग के कारणों का खुलासा नहीं कर पाया है.

Haryana Rewari Fire: देश की एक बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी के हरियाणा के रेवाड़ी स्थित प्लांट में 28 मार्च देर रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में कंपनी की एक पुरानी इमारत ढह गई, जिसे कंपनी का पुराना वर्कशॉप बताया जा रहा है. आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. 

एक कर्मचारी लापता होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश तेजी से की जा रही है. हालांकि, अब तक आग लगने के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद कंपनी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

आग के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. लापता कर्मचारी के परिजन कंपनी के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है.

दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था धुआं 

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था. दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि प्लांट में कई तरह के ज्वलनशील पदार्थ थे. 

बताया जा रहा है कि आग से सबसे ज्यादा नुकसान एक्सपेंशन बिल्डिंग को हुआ है, जिसकी छत गिर गई. हादसे के बाद पूरे प्लांट में सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है.

फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. प्रशासन और दमकल विभाग आग पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आगे कोई और बड़ा नुकसान न हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget