एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में स्कॉर्पियों ड्राइवर ने मचाया आतंक, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक को 20 मीटर तक घसीटा

Gurugram Accident: गुरुग्राम में कई गाड़ियों में टक्कर मारने और युवक को घसीटने के बाद स्कॉर्पियों कार का ड्राइवर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

Gurugram Road Accident News: गुरुग्राम के मोलाहेड़ा गांव में रविवार (29 जून) को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी. तेज गति से जा रही स्कॉर्पियो पहले गली में खड़ी एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए निकली.

उसके बाद वहां खड़े दो युवकों पर भी गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें से एक युवक किसी तरह से बच निकलालेकिन दूसरा युवक को उसकी चपेट में आ गया. कार ने युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटा. घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया. गाड़ियों को टक्कर मारते हुए ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस कर रही जांच

इसमें अभी पुलिस को शिकायत दी गई है. पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है और सोमवार (30 जून) तक मामला दर्ज होने की संभावना है.

24 जून को स्कोडा कार ने LLB छात्र की ली जान

गुरुग्राम में 24 जून को तेज रफ्तार स्कोडा कार ने एक एलएलबी छात्र को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी जान चली गई थी. छात्र का नाम हर्ष था. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हर्ष अपने दोस्त के साथ एनएच-48 पर एक ढाबे पर खाना खाने गए थे. वह ढाबे के सामने खड़े थे, इसी दौरान तेज रफ्तार स्कोडा कार ने उसे कुचल दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाद में इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने मोहित नाम के आरोपी युवक को पकड़ लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी सेक्टर-14 में पीजी में रहता है और वह एक कंपनी में सिविल इंजीनियर है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना की रात में वह ऑफिस से लौट रहा था, इस दौरान कार चलाते वक्त उसे झपकी आई और उसकी कार युवक से टकरा गई. 

गुरुग्राम पुलिस के मु‍ताबिक, 24 जून को अलसुबह सेक्टर-37 थाना पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक की सड़क हादसे में लगी चोंटों की वजह से जान चली गई. सूचना पाकर पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मृतक युवक की पहचान ओमनगर निवासी हर्ष के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से स्कोडा कार भी बरामद कर लिया. 

 

Input By : राजेश यदुवंशी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget