एक्सप्लोरर

गुरुग्राम के एक PG में मिला 22 साल की लड़की का शव, MNC में करती थी काम, परिवार ने क्या कहा?

Gurugram News: गुरुग्राम में एक 22 वर्षीय लड़की का शव पीजी आवास में फंदे से लटका मिला. परिवार ने आत्महत्या से इनकार करते हुए ब्लैकमेलिंग और साजिश की आशंका जताई है. पुलिस जांच कर रही है.

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 22 वर्षीय लड़की का शव उसके ‘पेइंग गेस्ट’ (PG) आवास में फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान जम्मू निवासी निकिता के रूप में हुई है, जो पिछले 3 सालों से गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में कार्यरत थी.

पुलिस ने बताया कि वह दो अन्य लड़कियों के साथ पीजी में रह रही थी. पीटीआई के अनुसार, घटना की जानकारी शुक्रवार (27 जून) शाम को मिली जब उसकी एक रूममेट काम से लौटकर आई और कमरे का दरवाजा बंद पाया.

दरवाजा खोला तो पंखे से लटक रहा था शव- रूममेट

रूममेट ने बताया कि जब उसने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने जबरदस्ती दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए- निकिता का शव पंखे से लटक रहा था. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को भी तुरंत सूचित किया गया. शनिवार (28 जून) सुबह मृतका के परिजन गुरुग्राम पहुंचे, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.

परिवार ने आत्महत्या से किया मना, जांच की मांग की

हालांकि, परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है. निकिता के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती और इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है. उन्होंने निकिता के साथ रहने वाली लड़कियों पर संदेह जताया और आशंका व्यक्त की कि उनकी बेटी को किसी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित या ब्लैकमेल किया होगा, जिससे वह यह कदम उठाने को मजबूर हुई. उन्होंने यह भी मांग की कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए.

गुरुग्राम पुलिस ने मामले में युवती के परिवार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है और पीजी में रहने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल उपकरणों की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा. इस घटना ने एक बार फिर से पीजी में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget