एक्सप्लोरर

Faridabad: 14 साल के नाबालिग ने बाप को जिंदा जलाया, पुलिस की हिरासत में आरोपी, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा 

Faridabad Crime: फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार अलीम ने बेटे को पैसे चोरी करने और पढ़ाई न करने को लेकर डांटा था, जिससे नाराज होकर नाबालिग लड़के ने अपने पिता को कमरे में जलाकर मार दिया.

Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मामला यह है कि अजय नगर पार्ट टू में एक मकान की पहली मंजिल पर 55 साल के मोहम्मद अलीम की जलाकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके 14 साल के नाबालिग बेटे पर लगा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. 

मोहम्मद अलीम की हत्या को लेकर मकान मालिक रियाजुद्दीन ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि रात करीब 2 बजे अचानक मोहम्मद अलीम की चीखें सुनकर वह जाग गया.

कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला 

रियाजुद्दीन ने आगे कहा, "जब चीख सुनकर छत पर जाने की कोशिश की तो जिस कमरे में अलीम अपने बेटे के साथ किराए पर रहता था, उसका दरवाजा बंद मिला. फिर पड़ोसी की मदद से मैं छत पर पहुंचा और देखा कि कमरे में आग लगी हुई थी. जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. इस दौरान अलीम की अंदर चिल्ला रहा था." 

रियाजुद्दीन के मुताबिक उसने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला जलने की वजह से अलीम मौके पर मृत मिला. जबकि उसका 14 वर्षीय बेटा किसी और के छत से कूदकर मौके से भाग गया. 

मृतक ने बेटे को लगाई थी डांट 

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार रियाजुद्दीन ने बताया कि मृतक अलीम ने अपने बेटे को पढ़ाई न करने और जेब से पैसे चुराने के मसले को लेकर डांट लगाई थी. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसके बाद उसके नाबालिग बेटे ने गुस्से में अपने पिता पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और उन्हें आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है. उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वो पिता के डांटे जाने से गुस्से में था, इसलिए आग लगा दी. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया है. 

मृतक मोहम्मद अलीम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का मूल निवासी था. वह अपने बेटे के साथ फरीदाबाद में रहने आया था. उसने अजय नगर पार्ट 2 में रियाजुद्दीन के घर की छत पर रहने के लिए एक कमरा किराए पर लिया था. वह धार्मिक स्थलों के लिए दान इकट्ठा करता था. साप्ताहिक बाजारों में मच्छरदानी और अन्य सामान बेचता था. पुलिस ने कहा कि उसकी पत्नी की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी. उसके चार विवाहित बच्चे अलग रह रहे थे.

Haryana: बीजेपी से नोटिस मिलने के बाद अनिल विज के तेवर हुए और तीखे, कहां- 'मुझसे टकराने वालों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget