एक्सप्लोरर

'सिर्फ बजरंग पूनिया को ही धमकी नहीं मिल रही है बल्कि...', कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा

Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा को अपराध में नंबर एक बीजेपी ने बना दिया है. उन्होंने कहा कि किसी को भी धमकी के फोन आ जाते हैं.

Deepender Hooda On Bajrang Punia: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले पहलवाल बजरंग पूनिया को धमकी मिलने का मामला गरमाने लगा है. इस मसले को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोग डर में जी रहे हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा, ''केवल बजरंग पूनिया को ही धमकी नहीं मिल रही है बल्कि हर हरियाणा वासी डर में जी रहा है. किसी को भी धमकी के फोन आ जाते हैं.'' बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया को विदेश के नंबर से धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज आया था. इस मैसेज में उन्हें कांग्रेस छोड़ने की चेतावनी दी थी.

बजरंग पूनिया को धमकी भरा मैसेज?

बजरंग को दी गई धमकी भरे मैसेज में लिखा था, ''बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा. ये हमारा आखिरी संदेश है.'' इस धमकी के बाद पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. बजरंग पूनिया 6 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भी दावा किया. उन्होंने कहा, ''हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. हरियाणा की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है. हरियाणा को अपराध में नंबर एक बीजेपी ने बना दिया है.''

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (8 सितंबर) को 9 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसके अनुसार उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर को मैदान में उतारा गया है. 

इस सूची के साथ, कांग्रेस ने अब तक 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, गठबंधन को लेकर बात नहीं बनने पर अब आप ने भी अपने 20 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी जबकि वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी. 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा AAP की पहली लिस्ट पर संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, किस पर साधा निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget