एक्सप्लोरर

रोहतक मर्डर केस को लेकर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख, कहा- 'लड़की की इस तरह हत्या...'

Rohtak Murder Case: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है.

Bhupinder Singh Hooda On Himani Narwal Murder: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर केस का मामला गरमा गया है. प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी वर्कर की बेरहमी से हत्या पर दुख जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. शनिवार (01 मार्च) की सुबह फ्लाइओवर के पास सूटकेस में युवती का शव बरामद हुआ था.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.''

लड़की की इस तरह हत्या होना बेहद दुखदाई- भूपेंद्र हुड्डा

उन्होंने आगे कहा, ''एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है. यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है. इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए.''

सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी

बता दें कि हरियाणा के रोहतक जिले में सांपला बस अड्डे के पास शनिवार को सूटकेस में एक महिला का शव मिला. फ्लाइओवर के पास सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रोहतक के विजय नगर की निवासी के रूप में हुई. महिला की उम्र करीब 22 वर्ष है. 

कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

एसआईटी के गठन की मांग

बताया जा रहा है कि ये युवती राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी युवती सक्रिय रही थी. रोहतक विधायक भारत भूषण बत्रा ने जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है. 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा पेपर लीक मामले में 4 DSP समेत 25 पुलिस अफसर और कर्मचारी सस्पेंड, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget