एक्सप्लोरर

भिवानी: टीचर मनीषा हत्याकांड पर छात्रों का प्रदर्शन, इंसाफ की मांग को लेकर हांसी मार्ग जाम

Bhiwani Teacher Murder: महिला टीचर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में छात्रों ने भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम कर दिया. उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए.

भिवानी जिला के सिंघानी गांव में हुई महिला टीचर मनीषा के हत्यारोपियों को घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर दीनबंधु चौधरी छोटूराम चौक के बाहर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर लेकर महिला अध्यापिका मनीषा के परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की.

इस मौके पर जाम लगाने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते 11 अगस्त से अध्यापिका मनीषा गायब थी. यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर लेती तो यह अनहोनी होने से टल जाती. छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को अवरूद्ध करते हुए कहा कि वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भारी रोष है कि निर्मम तरीके से अध्यापिका की हत्या मानवता के लिए शर्मसार है. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है.

'आज हरियाणा में सुरक्षित नहीं है बेटियां'

उन्होंने कहा कि भले पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया व कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, बावजूद इसके आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे. इस रोष प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे छात्राओं में भी खासा रोष देखा गया. उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है. ऐसे में उन्हे सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार दे, ताकि वे बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

'आमजन को करना चाहिए सहयोग'

इस बारे में पुलिस अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को कुछ समय के लिए अवरुद्ध किया था. मनीषा हत्याकांड को लेकर इन्होंने विरोध जताया है. इन छात्र-छात्राओं को समझाने पर जाम को खोल दिया और वाहनों का आवागमन सामान्य तरीके से शुरू हो गया. उन्होंने कहा कि आमजन को इस मामले में सहयोग करना चाहिए, ताकि पुलिस फोर्स जाम जैसी स्थितियों में व्यस्त ना होकर मनीषा हत्याकांड के आरोपियों को पकडऩे में अपनी ऊर्जा लगा सकें.

Input By : किशन सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget