एक्सप्लोरर

'ये हमारा लास्ट मैसेज, कांग्रेस छोड़ दो वरना...', बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी

Bajrang Punia News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है. विदेशी नंबर से उनके पास मैसेज आया है.

Bajrang Punia News: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी दी गई है. विदेशी नंबर से उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज आया. हालांकि बजरंग पूनिया ने इसकी शिकायत सोनीपत के बहालगढ़ थाने में कर दी है.

दरअसल, शुक्रवार को ही पहलवान बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए हैं और इसी दिन उन्हें किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन भी बनाया गया है. वहीं इसके दो दिन बाद ही बजरंग पूनिया को जान से मारने के धमकी मिली है. कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया, जिसमें लिखा गया, "बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा. ये हमारा आखिरी संदेश."

बजरंग पूनिया को धमकी मिलने पर पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस धमकी को लेकर बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने कहा, ''बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. उन्हें बाहर के नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ है. उनकी शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है. ये जांच का विषय है. इसकी जांच जारी है.''

बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे. बजरंग पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने बजरंग पूनिया को विधानसभा का टिकट नहीं दिया है, जबकि विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा की जुलाना सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. टिकट न मिलने के सवाल पर बजरंग पूनिया ने कहा था कि सिर्फ चुनाव लड़ना ही राजनीति नहीं है. पहले भी हम दोनों ने बात की थी कि दोनों में से एक चुनाव लड़ेगा. विनेश फोगाट लड़ रही है और मैं उनका समर्थन कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें:

'आरज़ू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी...', कांग्रेस से गठबंधन पर AAP सांसद राघव चड्ढा का शायराना जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget