एक्सप्लोरर

Bahadurgarh Blast: बहादुरगढ़ ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, घर के मालिक ने की थी पत्नी और बच्चों की हत्या

Bahadurgarh House Blast: बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 में एक घर में आग लग जाने की घटना पर सनसनी फैल गई थी. यह आग ब्लास्ट के बाद लगी थी. घर से चार लोगों के शव बरामद किए गए थे.B

Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ सेक्टर-9 के घर मे ब्लास्ट मामले में बड़ा यू-टर्न आया है. बताया जा रहा है कि घायल हरपाल सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी और दो बेटों की हत्या कर दी थी. घर से 12 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. हरपाल ने सुसाइड नोट में अपने जीजा और बहन पर धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.  

पीजीआई रोहतक से आरोपी हरपाल सिंह के फरार होने की भी सूचना मिल रही है. पुलिस ने हरपाल के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया है. इस घटना पर शाम 4 बजे डीसीपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे. बहादुरगढ़ में कल यानी 22 मार्च की शाम को सेक्टर 9 के मकान नंबर 312 में ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई थी.

दो धमाकों से हिला घर

घटना के रोज मकान में दो धमाके हुए थे. घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था. विस्फोट इतना तेज था कि घर के अंदर लगी फर्श की टाइल उखड़ गई थी. जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी.

पहले ब्लास्ट से ही घर में आग लग गई थी और जब दूसरा ब्लास्ट हुआ तो आग भड़क गई. जब दकमल विभाग की टीम घर के अंदर दाखिल हुई तो उन्हें एक महिला और दो बच्चों के शव मिले. हरपाल मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है. वह सात महीने पहले ही इस घर में रहने आया था. मकान मालिक रोहतक में रहते हैं.

राहत कार्य में इसलिए हुई देरी

 बताया जा रहा है कि घर के चारों तरफ कंटीले तार लगे होने के कारण भी राहत कार्य में देरी आई. घर के सभी कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे. कभी सिलेंडर फटने तो कभी कंप्रेशर फटने को आग का कारण बताया गया लेकिन पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget