एक्सप्लोरर

'मैं सबसे वरिष्ठ नेता, अगली मुलाकात CM आवास पर होगी', मुख्यमंत्री पद पर अनिल विज का बड़ा दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृहमंत्री रहे अनिल विज लगातार सीएम बनने की इच्छा जताते आए हैं. हालांकि, कई बड़े नेता ये कह चुके हैं कि बीजेपी जीती तो नायब सैनी ही CM होंगे.

Anil Vij on Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के बीच बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा दावा कर दिया है. मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनेगी और अगले मुख्यमंत्री का चेहरा भी आलाकमान ही चुनेगा. अगर पार्टी उन्हें चाहेगी, तो अब अगली मुलाकात सीएम आवास पर ही होगी. 

गौरतलब है कि हरियाणा चुनाव से पहले ही बीजेपी के अन्य दिग्गज नेता यह स्पष्ट कह चुके हैं कि इलेक्शन मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही लड़ा जा रहा है और अगर आगे जनता फिर बीजेपी को चुन कर सरकार में लाती है तो नायब सैनी ही सीएम हो सकते हैं. इसके बावजूद अनिल विज लगातार इस उम्मीद में हैं कि पार्टी आलाकमान सीएम पद का नया चेहरा चुन सकता है. 

'अंबाला की जनता शांति चाहती है'
सीएम पद पर दावे के अलावा अनिल विज ने अंबाला कैंट की जनता को लेकर भी दावा किया. उन्होंने कहा, "अंबाला की जनता सुख और चैन से रहना चाहती है. यहां पर गुंडागर्दी और कब्जे नहीं करवाना चाहती. शांति का मतलब है कमल के फूल पर बटन दबाना."

किया था हरियाणा की तस्वीर बदलने का दावा
दरअसल, कुछ समय पहले अनिल विज ने ये दावा भी किया था कि अगर वह मुख्यमंत्री चुने जाते हैं तो हरियाणा की तस्वीर बदल देंगे. उन्होंने अपनी वरिष्ठता का हवाला देते हुए सीएम पद के लिए दावेदारी ठोकी थी. उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अंबाला कैंट से 6 बार विधानसभा चुनाव जीते हैं, लेकिन पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा. अब जनता की मांग पर वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Haryana Election: 'मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं', मतदान के बीच बबीता फोगाट का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget