एक्सप्लोरर

Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मारा गया बीएसपी नेता की हत्या का आरोपी

Ambala Encounter News: बसपा नेता हरबिलास सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने अंबाला में मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को मौत के घाट उतार दिया है. हरबिलास सिंह की 24 जनवरी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

Haryana Encounter: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्या के मामले में एक संदिग्ध को पुलिस ने बुधवार को अंबाला के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बसपा नेता रज्जूमाजरा को सशस्त्र हमलावरों ने 24 जनवरी की शाम को नारायणगढ़ में गोली मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने बताया कि रज्जूमाजरा अपने दो दोस्तों-पुनीत और जुगल के साथ अपनी कार में जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. हमले में पुनीत को भी गोली लगी. इस घटना का संदिग्ध सागर बुधवार को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर मुल्लाना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. हालांकि अभी इस मामले में और खुलासा होना बाकी है. 

खुफिया जानाकरी के आधार पर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक हरबिला की हत्या में शामिल शार्प शूटर सागर की खुफिया जानाकरी हरियाणा एसटीएफ को मिली थी. जिसके बाद सागर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई. हालांकि शूटर सागर ने पुलिस को देखते ही घबरा गया और प्रशासन पर ही गोली चला दी. लेकिन अंबाला पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सागर पर गोलियां दाग दीं. जिसमें उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस के कई जवान भी घायल हो गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि हरबिलास सिंह अंबाला के नारायणगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. हरबिलास को जिस वक्त गोली मारी गई उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे. बदमाशों ने इस वारदात शहर के बीचों बीच आहलुवालिया पार्क के पास अंजाम दिया. हालांकि गोली चलते ही हरबिलास और उनके दोस्त इधर-उधर भागे लेकिन हमलावरों ने पहले उनका पीछा किया और फिर बीएसपी नेता पर गोलियों को बौछार कर दी.

इस घटना में बीएसपी नेता हरबिलास सिंह के सीने में पांच गोलियां लगीं, जिससे बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ की घटना का असर, सोनीपत होकर प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनें कैंसिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget