एक्सप्लोरर

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष और ड्राइवर गिरफ्तार, 1 लाख रुपये रिश्वत मामले में ACB का एक्शन

Haryana News: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर को शिकायतकर्ता से मामले को निपटाने के लिए अपने कार चालक कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा.

Haryana Women Commission Vice President Arrested: हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके कार चालक कुलबीर को शनिवार को राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में बताया गया कि एसीबी की टीम ने कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

इसमें ब्यूरो के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह एक शिक्षक है और उसकी शादी झज्जर जिले के एक गांव में रहने वाली लड़की से हुई थी. उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है. व्यक्ति ने एसीबी को दी अपनी शिकायत में कहा, शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद पत्नी ने 25 नवंबर को हरियाणा महिला आयोग में उसके खिलाफ अर्जी दी.

ड्राइवर को भेजा रिश्वत लेने
प्रवक्ता ने कहा, इसके बाद सोनिया अग्रवाल ने पीड़ित को अलग-अलग तारीखों पर मिलने के लिए बुलाया और इस दौरान सोनिया अग्रवाल के चालक कुलबीर ने मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी. बयान के अनुसार, "सोनिया अग्रवाल ने 12 दिसंबर को शिकायतकर्ता से मामले को निपटाने के लिए अपने कार चालक कुलबीर को एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा. 14 दिसंबर को कुलबीर ने शिकायतकर्ता से हिसार में एक लाख रुपये की रिश्वत देने को कहा."

एसीबी की टीम ने जाल बिछाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाईं. प्रवक्ता ने बताया कि एक टीम को खरखौदा (सोनीपत) भेजा गया, जबकि दूसरी टीम को हिसार भेजा गया. उन्होंने कहा, एसीबी की टीम ने हिसार के जिंदल पार्क के पास से एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ चालक कुलबीर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और मामले में सोनिया अग्रवाल को खरखौदा से गिरफ्तार किया गया. एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'सरकार दोहरा रवैया अपना रही', किसानों के जत्थे पर आंसू गैस के गोले दागने से भड़के पहलवान बजरंग पूनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget