एक्सप्लोरर

AAP CM Candidate: इसुदान गढ़वी को AAP ने क्यों बनाया सीएम चेहरा, जानिए कारण

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसुदान गढ़वी को आप ने सीएम चेहरा बनाया है, लेकिन चर्चा हो रही कि 2021 में ही पार्टी में शामिल हुए गढ़वी पर पार्टी को इतना भरोसा क्यों है?

AAP CM Candidate: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने सीएम पद का उम्मीदवार इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को बनाया हैं. वैसे तो आप दावा कर रही कि 16 लाख 48 हजार 500 लोगों के सुझाव आए जिसमें से 73 फीसदी लोगों की पसंद गढ़वी हैं, लेकिन क्या सिर्फ यह ही एक वजह है. आइए जानते कि पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया? 

गढ़वी का ओबीसी होना अहम

इसुदान गढ़वी ओबीसी समुदाय से आते हैं. गुजरात में ओबीसी समुदाय 48 फीसदी (मुसलमान ओबीसी सहित) जो कि राज्य में सबसे ज्यादा है. वहीं गढ़वी जाति की संख्या भी एक प्रतिशत है. ऐसे में इनके वोट से कई सीटों पर जीत हार तय होती है. यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि उन्हें सीएम चेहरा बनाया गया. साथ ही उनकी साफ-सुधरी छवि भी एक कारण मानी जा रही है. चर्चा है कि सौराष्ट्र इलाके की किसी सीट से आप उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है. 

कौन हैं इसुदान गढ़वी

आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का जन्म 10 जनवरी 1982 को जामनगर जिले के पिपलिया गांव में हुआ. उनके पिता खेराजभाई किसान और पूरा परिवार भी खेती से जुड़ा हैं. वो एक जून 2021 को पत्रकारिता को अलविदा कह कर 14 जून 2021 को आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजदूगी में आप में शामिल हुए थे.

इसुदान गढ़वी क्यों हुए मशूहर? 

सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने उच्च शिक्षा के बाद अहमदाबाद के गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता कर अध्ययन किया पत्रकार बने. उन्होंने विभिन्न मीडिया चैनलों के साथ काम किया और इस दौरान कई महत्वपूर्ण काम किए. साथ ही करोड़ों रुपये के घोटालों का भी पर्दाफाश किया. 

इसुदान गढ़वी गुजराती के एक प्राइवेट चैनल के लोकप्रिय एंकर थे, जहां कि उन्होंने महामंथन नाम का शो शुरू किया. यह कार्यक्रम रात के 8- 9 बजे तक प्रसारित होता था, जिसे कि बाद में आधे घंटे और बढ़ा दिया गया. खुद को 'नायक' बताने वाले गढ़वी जनता के लिए उम्मीद और न्याय की बात करते रहते थे.

यह भी पढ़ें- गुजरात में केजरीवाल लक्ष्‍मी गणेश की बात करते हैं अजमेर शरीफ की नहीं? आप के सीएम कैंडिडेट गढ़वी बोले- मुझे भी राम मंदिर का इंतजार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget