एक्सप्लोरर

गुजरात में केजरीवाल लक्ष्‍मी गणेश की बात करते हैं अजमेर शरीफ की नहीं? आप के सीएम कैंडिडेट गढ़वी बोले- मुझे भी राम मंदिर का इंतजार

Gujarat Assembly Elections 20202:  गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आप ने इस चुनाव में इसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है.

Gujarat Assembly Elections 20202: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को लेकर सियासत तेज है. 2017 तक राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही असली टक्कर मानी जाती थी लेकिन, अब त्रिकोणीय मुकाबला होता दिख रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आप ने इस चुनाव में इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है. अरविंद केजरीवाल ने आज (4 नवंबर) इसकी घोषणा कर दी है. इस मौके पर आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कमरे में बैठ कर उम्मीदवार तय नहीं करते हैं.

वहीं, आप के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी ने कहा कि पार्टी ने किसानों के मुद्दे को उठाया. मोरबी ब्रिज टूटने पर भी केंद्र पर निशाना साधा. पेपर लीक मामले पर भी खुल कर बोले. उन्होंने कहा कि तीन-तीन साल तक परीक्षा ही नहीं होती हैं और ये गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि अगर गुजरात में आप की सरकार आती है तो हर 10 किलोमीटर पर शानदार सरकारी स्कूल बनेंगे, जिसके लिए लाखों रुपये फीस देने की जरूरत नहीं होगी. 18 हजार गांवों में मोहल्ला क्लिनिक भी होगा, जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रहेंगे.

नोटों पर गणेश लक्ष्मी की फोटो पर क्या बोले

नोटों पर गणेश लक्ष्मी की फोटो के सवाल पर इसुदान गढ़वी ने कहा कि हम सभी धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी की पूजा करते हैं. इसलिए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह सुझाव दिया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को छोड़कर किसी को भी इस सुझाव से परेशानी नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि गुजरात में केजरीवाल लक्ष्‍मी गणेश, रामलला की बात करते हैं अजमेर शरीफ की नहीं. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें भी राम मंदिर का इंतजार है. 

ओवैसी को बताया बीजेपी का एजेंट

गढ़वा ने एआईआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि ओवैसी शुरू से ही बीजेपी के एजेंट रहे हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेताओं और उनकी पार्टी के बीच पहले ही बैठक हो चुकी है. वहीं, उन्होंने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने उनकी बदनामी कर दी है. अब वह अमेरिका दौरे पर जाते हैं तो उनसे सवाल किए जाते हैं कि उनके गृह राज्य में पेपर लीक हुआ है.

मोरबी पुल पर बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार 

मोरबी पुल हादसे पर भी गढ़वा ने बीजेपी के नेताओं को ही जिम्मेदार ठहराया और उनपर लापरवाही का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करें, ताकि यहां विकास हो सके. 

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले गढ़वी 

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर गढ़वी ने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन गुजरात की जनता के साथ पहले ही हो चुका है. गुजरात की जनता सत्ता परिवर्तन करने का पूरा मन बना चुकी है. इस बार गुजरात में आप की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है.

गुजरात में कब होने हैं चुनाव 

चुनाव आयोग ने गुरुवार (3 नवंबर) को गुजरात की चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है. पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा. इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है. चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है. 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. 

ये भी पढ़ें: Stubble Management: पराली पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले, समाधान की बातें कम राजनीति ज्यादा होती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget