एक्सप्लोरर

Vijay Rupani Funeral: विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, बेटे ऋषभ रूपाणी बोले- 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि...'

Vijay Rupani Funeral News: गुजरात पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA मैच की पुष्टि हो गई है. आज विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.

Vijay Rupani Last Rites: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की असमय मृत्यु के बाद आज (16 जून) उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा. अब तक इस बड़े हादसे में 97 डीएनए (DNA) मैच की पुष्टि हो चुकी है और 35 शवों को उनके परिजनों को सौंपा गया है. 

रूपाणी का नाम भी आज उस सूची में शामिल होगा, जिनके पार्थिव शरीर को विधिवत अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपा जा रहा है. पूरे गुजरात में शोक की लहर है और रूपाणी के सम्मान में अंतिम यात्रा को बड़े ही गरिमामय ढंग से आयोजित किया जा रहा है.

सभी आत्माओं को मोक्ष मिले- ऋषभ रूपाणी
विजय रूपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी ने एएनआई को दिए बयान में इस अवसर पर गहरा दुख जताया और सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा, “इस दुख की घड़ी में सभी मृतकों को हमारे रूपाणी परिवार की ओर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं. ये न केवल हमारे परिवार बल्कि 270 परिवारों के लिए दुखद समय है."

उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी आत्माओं को मोक्ष दें. मैं सभी आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, पुलिस बल, RSS कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं. इस समय में जो राहत बचाव कार्य हुए वे सराहनीय हैं. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी लोगों का पूरे दिल से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं."

राजकोट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शुरू होगी अंतिम यात्रा
आज होने वाले इस अंतिम यात्रा का रूट पहले से तय कर लिया गया है. सुबह 11 बजे रूपाणी का परिवार गांधीनगर स्थित अपने निवास से अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लिए रवाना होगा. 11.30 बजे अस्पताल में पार्थिव शरीर को औपचारिक रूप से स्वीकार किया जाएगा. वहां से एयरपोर्ट तक का सफर साढ़े ग्यारह बजे से 12.30 बजे के बीच होगा. दोपहर 12.30 बजे रूपाणी का पार्थिव शरीर अहमदाबाद से राजकोट के लिए हवाई मार्ग से रवाना किया जाएगा. दोपहर 2 बजे तक राजकोट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू होंगी.

राजनेता से आमजन तक करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित
2 बजे से 2.30 बजे तक राजकोट एयरपोर्ट से ग्रीनलैंड चौक तक शव यात्रा निकलेगी. फिर 2.30 से 4 बजे तक ग्रीनलैंड चौक से राजकोट आवास तक अंतिम यात्रा का चरण पूरा होगा. राजकोट आवास पर शाम 4 बजे से 5 बजे तक आम जनता के अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी, राजनेता और आमजन भारी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget