एक्सप्लोरर

एयर इंडिया प्लेन क्रैश के तुरंत बाद हॉस्टल का वीडियो, चारों तरफ चीख-पुकार, विचलित कर सकते हैं विजुअल

Air India Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़ा हुआ एक ताजा वीडियो सामने आया है. ये प्लेन क्रैश के तुरंत बाद डॉक्टर्स हॉस्टल का वीडियो है. यहीं पर क्रैश हुए विमान का मलबा आकर गिरा था.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश विमान हादसे से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. ये विजुअल विमान हादसे के तुरंत बाद का है. बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल पर विमान का हिस्सा क्रैश होने के बाद गिरा था. वीडियो विचलित कर सकती है. चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही हैं.

अफरातफरी का माहौल

इसमें देख सकते हैं कि वहां मौजूद लोगों ने घायलों का राहत-बचाव कार्य शुरू किया. अफरातफरी का माहौल देखा जा सकता है. एबीपी अस्मिता के संपादक रौनक पटेल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि डॉक्टर्स हॉस्टल के मेस का ये वीडियो कुछ डॉक्टर्स ने ही कैमरे में कैद किया. 

मेस पूरी तरह तबाह

प्लेन क्रैश होने के बाद बड़ा सा हिस्सा इस हॉस्टल पर गिरा था. मलबे में वहां के छात्र दबे हुए दिखाई दे रहे हैं. हॉस्टल का मेस पूरी तरह तबाह दिखाई पड़ रहा है. वहां लगे टेबल और बेंच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दीवार या छत का हिस्सा भी गिरा हुआ दिखाई दे रहा है. 

गुरुवार (13 जून) को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 20 सेकेंड पर एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर ने उड़ान भरी और 1 बजकर 39 मिनट पर लाइफ के सारे ड्रीम क्रैश हो गये. उम्मीदों के सफर का सिर्फ 40 सेकेंड में दर्दनाक अंत हो गया.

मेडिकल कॉलेज की छत पर मिला ब्लैक बॉक्स

एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का ब्लैक बॉक्स शुक्रवार (13 जून) को बरामद कर लिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि ब्लैक बॉक्स बीजे मेडिकल कॉलेज के कैंपस में ही एक बिल्डिंग की छत से बरामद किया गया. ब्लैक बॉक्स एक छोटा डिवाइस होता है फ्लाइट के दौरान विमान के बारे में जानकारी रिकॉर्ड करता है। यह दुर्घटनाओं की जांच में सबसे अहम कड़ी साबित होता है.

एक शख्स जिंदा बचा, 265 की मौत

इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे जिसमें 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे. अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहे एआई 171 विमान हादसे में एक मात्र विश्वास कुमार रमेश जिंदा बच गए. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास से मुलाकात की. इसके अलावा विमान हादसे के बाद मलबे की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई. यानी कुल 265 लोगों की जान चली गई.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget