एक्सप्लोरर

चोरों ने पहले काटी फ्लैट की बिजली, फिर बाहर निकली बुजुर्ग महिला की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

Vadodara Murder: बुजुर्ग पति और पत्नी सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रहते थे. चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने फ्लैट की बिजली काट दी. बिजली काटने के बाद बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया.

Elderly Woman Killed In Vadodara: गुजरात के वडोदरा शहर में रविवार तड़के हत्या से सनसनी फैल गयी. आवासीय सोसाइटी में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश महिला का कीमती सामान चुराकर भाग निकले. मकरपुरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे तरसाली रोड इलाके में अवासीय सोसाइटी की है. मृतक महिला की पहचान सुखजीत कौर के रूप में हुई है.

सुखजीत कौर 73 वर्षीय पति हरविंदर सिंह के साथ फ्लैट में अकेले रहती थीं. अधिकारी ने बताया कि तड़के फ्लैट में बिजली की सप्लाई कटने से दंपति की नींद टूट गयी. उन्होंने देखा कि पड़ोसी के फ्लैट में बिजली थी. उन्होंने बताया कि सुखजीत कौर बाहर निकली. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद चोर महिला का आभूषण लूटकर फरार हो गये.

सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग महिला की चाकू घोंपकर हत्या

अधिकारी ने बताया कि बाहर निकलने पर पति को पत्नी फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया. पड़ोसी आवाज सुनकर अपार्टमेंट से बाहर आ गये. घायल महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया. शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण महिला की मौत हो गई. कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारियों ने पूरे इलाके में छानबीन की है. टीम ने उस जगह का भी मुआयना किया है जहां से हमलावरों ने बिजली आपूर्ति काट दी थी.’’

Lok Sabha Elections 2024: 'बिहार में पैसेंजर ट्रेन भी नहीं और गुजरात को बुलेट ट्रेन दी जा रही', प्रशांत किशोर का PM मोदी पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget