एक्सप्लोरर

Gujarat News: पीएम मोदी ने सूरत में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बातचीत, विकास को लेकर कही ये बड़ी बात

PM Modi Surat: पीएम मोदी ने आज सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कई लाभार्थियों से बातचीत भी की.

Surat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि भारत का दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है और इस पर हर भारतीय को गर्व है. प्रधानमंत्री ने गुजरात में सूरत के ओलपाड इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत हाल में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. इस उपलब्धि ने हमें इस अमृत काल में और अधिक मेहनत करने तथा बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा दिया है. यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हर भारतीय इस उपलब्धि पर गौरव का अनुभव कर रहा है. हमें इस उत्साह को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है.’’

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के कई लाभार्थी थे मौजूद
इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे. इसके अलावा एक व्यापक चिकित्सा शिविर भी उनके लिए आयोजित किया गया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की. उन्होंने सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए गुजरात सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार होने का लाभ लोगों को मिल रहा है.

मोदी ने केंद्र की तरफ से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ साल के दौरान सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए गए हैं. इनमें से लगभग 10 लाख घर अकेले गुजरात में ही बनाए गए हैं.’’

Gujarat News: एलएलबी के छात्र को यूनिवर्सिटी ने पहले किया पास, बाद में दिए शून्य अंक, जानें- क्या है पूरा मामला?

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ की
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इस राज्य में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पतालों का एक मजबूत ढांचा खड़ा किया जा चुका है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो दशकों में यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या 11 से बढ़कर 31 हो चुकी है. एक एम्स अस्पताल (राजकोट में) बन रहा है और कई नए मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित हैं.’’

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रधानमंत्री के गृह राज्य में बीजेपी की सरकार लगभग ढाई दशक से है. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के राज्यमंत्री (कृषि, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन) मुकेश पटेल ने किया था जो ओलपाड से विधायक भी हैं.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: गुजरात में इच्छुक उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप देने में जुटी कांग्रेस, शुरू किया ये कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget