एक्सप्लोरर

Rajkot News: राजकोट में लूट की कोशिश नाकाम, बदमाशों ने पुलिस पर धारदार हथियार से किया हमला, चार गिरफ्तार

Rajkot Crime News: राजकोट में पुलिस ने एक लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Rajkot Police: राजकोट पुलिस ने बुधवार को लूट की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है. लुटेरों के गिरोह में से पुलिस ने चार को पकड़ लिया है. हालांकि दो अन्य सदस्य भागने में सफल रहे. पुलिस उपायुक्त सुधीर देसाई ने कहा, "पुलिस टीम गश्त पर थी, जब उन्होंने रिद्धि-सिद्धि बंगले के पास चित्रकूट सोसाइटी में एक गिरोह द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा. पूछताछ करने पर, बदमाशों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई."

आत्मरक्षा में पुलिस ने की फायरिंग
आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग कर दो बदमाशों को घायल कर दिया. इस दौरान पुलिस गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने में सफल रही, जबकि शेष दो भागने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. रिद्धि सिद्धि बंगले के पास ही रहने वाले एक चश्मदीद गवाह राजेश पटेल ने कहा कि लगभग 2.30 बजे, उसने कुछ शोर सुना और नीचे जाने पर उसने देखा कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के शरीर से खून निकल रहा था. अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और एफएसएल टीम साइट का वैज्ञानिक अध्ययन करेगी.

Gujarat Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, हर्ष संघवी से मांगा इस्तीफा, दिया धरना

पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगों हाथों पकड़ा गया
एक अन्य मामलों में गुजरात एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को सूरत पुलिस के एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को कथित तौर पर 1.3 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. गुजरात एसीबी अधिकारियों के अनुसार, पुना पुलिस स्टेशन के साथ पीएसआई जयदीपसिंह राजपूत और उनके सहयोगी जियाउद्दीन सैय्यद को मंगलवार को कथित तौर पर रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद हिरासत में लिया गया था.

ये भी पढ़ें:

Surat News: एफआईआर में नाम नहीं जोड़ने के बदले सब-इंस्पेक्टर ने मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget