एक्सप्लोरर

Gujarat: क्षत्रिय वाले बयान पर आमने-सामने BJP नेता, राजेंद्र राणा का परषोत्तम रूपाला को जवाब- 'राजपूतों का इतिहास...'

Gujarat Politics: राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के बयान से गुजरात की राजनीति गरमाई हुई है. राजपूत समाज की तरफ से बीजेपी से उम्मीदवार बदलने की मांग की जा रही है.

Gujarat News: बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राणा ने केंद्रीय मंत्री व राजकोट लोकसभा सीट के उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला के क्षत्रिय समुदाय को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है. भावनगर में राजपूत व क्षत्रिय समुदाय की एक सभा में बोलते हुए राजेंद्रसिंह राणा ने कहा कि परषोत्तम रूपाला ने इस तथ्य के बावजूद भी टिप्पणी की है कि रियासतों के तत्कालीन शासकों ने देश की संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए कई बलिदान दिए.

बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राणा ने आगे कहा कि मैं परषोत्तम रूपाला को पिछले 25 वर्षों से जानता हूं क्योंकि हम दोनों एक ही पार्टी से हैं. रूपाला ने ऐतिहासिक घटनाओं की पृष्ठभूमि में दूसरे समुदाय (राजपूतों) को नीचा दिखाकर एक समुदाय (दलितों) की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ''इस तरह की टिप्पणियों से हमारे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और लोग नाराज भी हैं. राणा ने कहा, ''राजपूत प्राचीन काल से देश की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करते रहे हैं और हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे. लेकिन मुझे रूपाला की टिप्पणी से दुख और आश्चर्य हुआ है. मैं सोच रहा था कि वह ऐसी बातें कैसे कह सकते है.

‘राजपूतों का इतिहास बलिदानों से भरा हैं’
राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राजपूतों का इतिहास बलिदानों से भरा है. हमने अपने शासन काल में समाज से कुछ लेने के बजाय सिर्फ दिया ही है. इसके बावजूद रूपाला ने हमारी मातृशक्ति (महिलाओं) के बारे में टिप्पणी की. इसीलिए हमने आंदोलन का यह रास्ता अपनाया है. भावनगर के पूर्व सांसद ने कहा कि वह सभा में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह राजपूत समुदाय का एक अविभाज्य हिस्सा हैं और हर कोई समन्वय समिति के फैसले को स्वीकार करेगा जो समाधान खोजने के लिए बुधवार को अहमदाबाद में बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेगी.

क्या बोले थे परषोत्तम रूपाला?
22 मार्च को राजकोट में एक सभा में परषोत्तम रूपाला ने कहा कि तत्कालीन महाराजाओं ने विदेशी शासकों के साथ-साथ अंग्रेजों के उत्पीड़न के सामने घुटने टेक दिए. रूपाला ने आगे कहा कि इन महाराजाओं ने उनके साथ रोटी तोड़ी और बेटियों की शादी भी उनसे की. गुजरात में क्षत्रिय समुदाय के लोगों ने रूपाला की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है. इसके बाद रूपाला ने माफी भी मांगी, लेकिन कई राजपूत नेताओं ने इसे खारिज कर दिया और बीजेपी से उन्होंने उम्मीदवार बदलने या राजपूत मतदाताओं के गुस्से का सामना करने के लिए कहा. वहीं गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी के राजपूत नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे जिसमें राजपूत समाज के गुस्से को शांत करने के लिए रास्ता खोजने के लिए कहा गया.

यह भी पढ़ें: मुमताज पटेल की abp न्यूज़ से बेबाक बातचीत, कहा- 'PM मोदी प्रभावशाली व्यक्ति हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget