एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में पाकिस्तानी मोहल्ला का बदला नाम, जानें- अब किस नाम से जाना जाएगा?

Gujarat News: सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने बताया कि पिछले 10 सालों से पाकिस्तानी मोहल्ले का नाम बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे थे. साल 2018 में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित हो चुका था.

देश को आजादी मिले 78 साल बीत चुके हैं, लेकिन गुजरात राज्य के सूरत जिले के रांदेर क्षेत्र में रामनगर के पाकिस्तानी मोहल्ले में रहने वाले सैकड़ों सिंधी परिवारों को अब जाकर अपनी असली पहचान मिली है. अब यह इलाका आधिकारिक तौर पर 'हिंदुस्तानी मोहल्ला' के नाम से जाना जाएगा.

सूरत पश्चिम के विधायक और गुजरात सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी के अथक प्रयासों से यह ऐतिहासिक बदलाव संभव हुआ है. इस अवसर पर हिंदुस्तानी मोहल्ला नाम के नए बोर्ड का अनावरण किया गया, जिसने स्थानीय निवासियों में खुशी और गर्व की लहर दौड़ा दी.

यह हमारे लिए गर्व का क्षण है- पूर्णेश मोदी

पूर्णेश मोदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से इस इलाके का नाम बदलने के लिए प्रयास किए जा रहे थे. साल 2018 में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित हो चुका था, लेकिन अब जाकर यह अमल में आया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है.

उन्होंने कहा कि अब इस मोहल्ले के निवासी गर्व से कह सकेंगे कि वे हिंदुस्तानी मोहल्ले में रहते हैं. आने वाले दिनों में निवासियों के दस्तावेजों में भी पुराना नाम बदलकर हिंदुस्तानी मोहल्ला दर्ज करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा.

स्थानीय लोगों में उत्साह

स्थानीय निवासियों में इस बदलाव को लेकर उत्साह है. सुदामा लाल भोलानी ने कहा, पहले हमें अपने पते का जिक्र करने में झिझक होती थी, लेकिन अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम हिंदुस्तानी मोहल्ले के निवासी हैं. पवन हसीजा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह हमारे लिए सम्मान की बात है. हमारी नई पहचान हमें देश के प्रति गर्व का अहसास कराती है.

सागर पटेल ने इस बदलाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कदम समुदाय को एक नई ऊर्जा देगा. यह बदलाव न केवल एक नाम परिवर्तन है, बल्कि सैकड़ों परिवारों की भावनाओं और गर्व से जुड़ा एक कदम है, जो उन्हें अपनी भारतीयता पर गर्व करने का नया अवसर देता है.

भरत जेठवानी ने भावुक होकर कहा, हम सिंधी लोग बंटवारे के बाद से यहां रह रहे हैं. पाकिस्तानी मोहल्ला नाम से पहचाने जाना हमारे लिए असहज था. अब हिंदुस्तानी मोहल्ला नाम से हमारी पहचान देश के साथ जुड़ गई है.

वहीं, दिव्या पटेल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है. हम अब हिंदुस्तानी मोहल्ले का हिस्सा हैं.नीतू गांगुली ने कहा, हम यहां 20-22 साल से रह रहे हैं. हम लोग हिंदुस्तानी हैं और अब हमारा मोहल्ला भी हमारी इस पहचान को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget