एक्सप्लोरर

Monsoon in Gujarat: राज्य में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश, इन जिलों में रेड अलर्ट

Monsoon in Gujarat: गुजरात में मानसून ने जोरदार दस्तक दी है. राज्य के कई जिलों में बाढ़-जलभराव से 1,060 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

Monsoon in Gujarat: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात में जोरदार दस्तक दी है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, 101 तालुका में बारिश दर्ज की गई, जिनमें 30 में 1 से 7 इंच तक बारिश हुई. वलसाड जिले के वापी में सबसे ज्यादा 7 इंच बारिश हुई.

बाढ़ और जलभराव बनी समस्या

भारी बारिश के चलते दक्षिण और मध्य गुजरात में अचानक बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़कें और घर जलमग्न हो गए. भावनगर, अमरेली, बोटाद और गांधीनगर जैसे जिलों में बाढ़ ने लोगों को परेशान किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जल्द कार्रवाई शुरू की.

युद्धस्तर पर बचाव का काम जारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं. अब तक 1,060 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बचाव दलों ने 189 लोगों को बढ़ते जलस्तर से निकाला. भावनगर से 729, सुरेंद्रनगर और बोटाद से 117-117 और अमरेली से 80 लोगों को निकाला गया. एनडीआरएफ की 13 और एसडीआरएफ की 20 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वलसाड, डांग और नवसारी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दाहोद, महिसागर, भरूच, सूरत और तापी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है. अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. लोगों से निचले इलाकों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

बारिश के चलते 4 राज्य राजमार्ग और एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं. कुल 196 सड़कें वाहनों के लिए बंद हैं, जिनमें भावनगर में 60 और वलसाड में 49 सड़कें शामिल हैं. इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

जलाशयों को लेकर भी हाई अलर्ट

गुजरात के 206 जलाशयों में 41 प्रतिशत पानी भरा हुआ है. नौ जलाशय- धतरवाड़ी, सुरजवाड़ी, रोजकी, बगड़, भिमदाद, वंशखाल, लिंभोगावो, साबुरी और धोली धजा पूरा भर चुके हैं. 15 जलाशय हाई अलर्ट पर हैं, जबकि 10 अलर्ट और 9 को लेकर चेतावनी दी गई हैं.

प्रशासन ने बनाए कंट्रोल रूम

प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं. प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget