एक्सप्लोरर

गुजरात उपचुनाव में नहीं दिखा वोटर्स में जोश, विसावदर और कडी सीट पर इतना हुआ मतदान, कौन मारेगा बाजी?

Gujarat Bypolls 2025: गुजरात में कडी और विसावदर विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव हुआ, जिसमें 57.90 फीसद और 56.89 फीसदी मतदान हुआ. दोनों सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला है.

Gujarat Bypolls 2025 Voter Turnout: गुजरात में दो विधानसभा सीटों पर गुरुवार (19 जून) को उपचुनाव हुआ, जिसमें मेहसाणा की कडी सीट पर लगभग 57.90 प्रतिशत मतदान जबकि जूनागढ़ की विसावदर सीट पर 56.89 फीसदी वोटिंग हुई. उपचुनाव के लिए मतदान गुरुवार की सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक जारी रहा. अब मतगणना 23 जून को होगी.

मतदान करने के लिए शुरुआती घंटों में बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे. गुजरात सरकार ने मतदान के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था.

बीजेपी-कांग्रेस और आप के बीच रहा मुकाबला
बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. हर निर्वाचन क्षेत्र में 294 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के माध्यम से वोट डाले गए.

इस वजह से खाली हुई थीं विसावदर और कडी सीट
विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है, जब तत्कालीन ‘आप’ विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे. वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी सीट 4 फरवरी को बीजेपी विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हो गई थी.

विसावदर सीट की राजनीति
विसावदर से आप उम्मीदवार भूपेंद्र भयानी ने साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्षद रिबादिया को 7,063 मतों के अंतर से हराया था. हर्षद पहले कांग्रेस में थे. दिसंबर 2023 में भयानी के इस्तीफा देने और बीजेपी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई. विसावदर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा. आप की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी चुनावी मैदान में हैं.

2007 से बीजेपी के हाथ नहीं आई विसावदर सीट
गुजरात में अपने लगभग पूर्ण प्रभुत्व के बावजूद बीजेपी 2007 से यह सीट नहीं जीत पाई है. पार्टी नेताओं ने इस बार बीजेपी को जीत मिलने का भरोसा जताया. 

2012 में कांग्रेस, 2017 में बीजेपी के पास थी कडी सीट
इसके अलावा, मेहसाणा जिले की कडी सीट अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. यह सीट बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन से रिक्त है. बीजेपी ने कडी से राजेंद्र चावड़ा को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को टिकट दिया. रमेश चावड़ा ने साल 2012 में यह सीट जीती थी, लेकिन वह 2017 में बीजेपी के करसनभाई सोलंकी से हार गए थे.

गुजरात विधानसभा का समीकरण
विसावदर की तरह कडी सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला है. इस चुनाव में आप ने जगदीश चावड़ा को मैदान में उतारा है. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 161 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 12 और आप के 4 विधायक हैं. समाजवादी पार्टी के पास एक सीट है और दो सीट पर निर्दलीय विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget