एक्सप्लोरर

India Pakistan News: गुजरात के कच्छ में लोगों से अपील, घरों के अंदर ही रहें, अफवाह पर न दें ध्यान

India - Pakistan War:भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच, गुजरात के कच्छ जिला प्रशासन ने नागरिकों से घरों के अंदर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

Indo-Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी सैन्य संघर्ष के बीच, गुजरात के कच्छ में प्रशासन ने शनिवार (10 मई) को एक परामर्श जारी कर नागरिकों से घरों के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने को कहा.

भारतीय सशस्त्र बलों ने शुक्रवार (9 मई) रात कच्छ में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को विफल कर दिया था और कच्छ एवं गुजरात के दो अन्य जिलों में ‘ब्लैकआउट’ किया गया था जिसके बाद प्रशासन ने यह परामर्श जारी किया.

'किसी भी अफवाह पर न दें ध्यान'
कच्छ के जिलाधिकारी ने शनिवार (10 मई) सुबह प्रशासन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउट पर लिखा, ‘‘सभी नागरिक घरों के अंदर रहें. घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. घबराएं नहीं.’’

सेना ने शुक्रवार (9 मई) को बताया कि जिला मुख्यालय भुज पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित उन 26 स्थानों में से एक है जहां ड्रोन देखे गए थे.

कच्छ जिले में ‘ब्लैकआउट’ किया गया था तथा भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित बनासकांठा और पाटन जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई.

उन्होंने बताया कि पाटन के संतालपुर तालुका की सीमा से लगे कुछ गांवों में ‘ब्लैकआउट’ किया गया.

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार (9 मई) को सशस्त्र बलों के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें राज्य में अपने अभियान चलाने में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा.

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को गांधीनगर में बातचीत के बाद कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सरकारी विभागों और राज्य में सक्रिय सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था.

तटरक्षक बल के अधिकारी बैठक में हुए शामिल 
उन्होंने बताया कि पुलिस और सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ कर्मचारी तथा थलसेना, नौसेना, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और तटरक्षक बल के अधिकारी बैठक में शामिल हुए.

पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.

हमलों को कर दिया गया विफल 
पाकिस्तान ने शुकवार को लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए तथा रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया.

पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था.

ये भी पढ़ें: India Pakistan News: गुजरात के कच्छ, बनासकांठा और पाटन में ब्लैकआउट, सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget