एक्सप्लोरर

भारत पाक बॉर्डर से लगे गुजरात के जिलों में सुरक्षा सख्त, CM भूपेंद्र पटेल ने इमरजेंसी प्लान को लेकर DM से क्या कहा?

India Pak Ceasefire: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने सीमावर्ती जिलों के DM से कहा कि आवश्यक वस्तुओं, परिवहन और संचार को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहें. 

India Pak Ceasefire News: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी गुजरात के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों को राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की तरह तनाव से राहत नहीं मिले हैं. सीएम भूपेंद्र पटेल ने बदले हालात को लेकर कच्छ, भुज, बनासकांठा, पाटन और जामनगर के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की.

बैठक के बाद उन्होंने गुजरात के सीमावर्ती जिलों के अफसरों को सुरक्षा को लेकर अभी और सतर्कता बरतने को कहा. उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि इमरजेंसी के हालात में बॉर्डर से लगे जिलों के गांवों को खाली कराने की योजना पर पुख्ता इंतजाम बनाए रखें. ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर तत्काल स्थानांतरित किया जा सके. 

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री पटेल ने जिलाधिकारियों से कहा कि इसके लिए वाहनों की व्यवस्था पहले से कर लें. इसके अलावा, उन्होंने समुद्री इलाकों में अभी मछली पकड़ने पर रोक अभी जारी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को जिलाधिकारियों से कहा, "यदि उन्हें आवश्यक वस्तुओं, दवाओं और ईंधन की आवश्यकता हो तो वे सरकार को इसके बारे में बेहिचक बताएं." 

इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए अभी से कर लें तैयारी- CM

सीएम भूपेंद्र अधिकारियों से नागरिकों से जुड़े मामलों जैसे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, परिवहन, संचार व्यवस्था आदि के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ नियमित रूप से संपर्क में रहने को कहा. उन्होंने जिलाधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सैटेलाइट फोन, वायरलेस प्रणाली, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण उपलब्ध हों, ताकि संचार नेटवर्क कायम रहे और लोगों को समय पर सूचना मिल सके.

नागरिक सुरक्षा से जुड़े मामलों जैसे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, परिवहन और संचार व्यवस्था के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया है. 

गेहूं, चावल, प्याज और आलू समेत 38 वस्तुओं के भंडारण पर जोर 

गुजरात खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के प्रधान सचिव आर सी मीना ने बैठक में कहा कि उनका विभाग 38 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रख रहा है. ताकि उन्हें नियंत्रण में रखा जा सके. सचिव ने कहा कि राज्य में गेहूं, चावल, दालें, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों के संपर्क में हैं कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी न हो. 

कच्छ प्रशासन की लोगों को सलाह- जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें बाहर 

कच्छ में प्रशासन ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के मद्देनजर घर के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने को कहा गया. यह एडवाइजरी कल रात भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कच्छ में पाकिस्तान से ड्रोन हमलों को विफल करने और कच्छ तथा गुजरात के दो अन्य जिलों में ब्लैकआउट लागू किए जाने के बाद जारी की गई है. सभी नागरिक किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. घबराएं नहीं. 

बता दें कि 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. उसके बाद से दोनों देशों के बीच में तनाव जारी है. हालांकि, सीजफायर के ऐलान से तल्खी में कर्मी आई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget