एक्सप्लोरर

गुजरात में HMPV के एक और केस ने बढ़ाई टेंशन, 8 साल का बच्चा पॉजिटिव, ICU में भर्ती

HMPV Virus: गुजरात में HMPV से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. साबरकांठा में 8 साल का बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है.

HMPV Virus in Gujarat: गुजरात में आठ साल का बच्चा HMPV से संक्रमित पाया गया है. बच्चा साबरकांठा जिले का है. इससे पहले गुरुवार को एक 80 साल के बुजुर्ग का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था. इस तरह राज्य में अब तक कुल तीन HMPV केस सामने आए हैं.

बुधवार (08 जनवरी) को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर में एक 8 साल के बच्चें में संक्रमण का संदिग्ध मामला सामने आया था. हिम्मतनगर के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में बच्चे को भर्ती कराया गया था. बाद में ब्लड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया और ये पॉजिटिव आया. बच्चे को अभी भी आईसीयू में ही रखा गया है.

पहले प्राइवेट लैबोरेट्री में हुई थी जांच

एक अधिकारी ने शुक्रवार (10 जनवरी) को जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतिज तालुका के खेतिहर मजदूरों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस लड़के को एक प्राइवेट लैबोरेट्री द्वारा किए गए जांच में एचएमपीवी के लिए सकारात्मक पाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि के लिए उसके ब्लड के नमूने एक सरकारी लैबोरेट्री में भेज दिया था.

गुजरात में 6 जनवरी को आया था HMPV का पहला मामला

गुरुवार को 80 साल के बुजुर्ग का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अहमदाबाद नगर निगम की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि बुजुर्ग मरीज का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है. बताया गया कि तबीयत खराब होने के बाद मरीज को अहमदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बुजुर्ग मरीज को अस्थमा की भी शिकायत थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में एचएमपीवी (HMPV) का पहला मामला 6 जनवरी को सामने आया था.

चीन में तेजी से फैल रहा एचएमपीवी अब भारत के कई हिस्सों में पैर पसार रहा है. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ये कोई नया वायरस नहीं है. इसकी पहली बार पहचान साल 2001 में की गई थी और यह इतने वर्षों से दुनिया में मौजूद है. इसमें सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण पाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

Ahmedabad: रूम में बंदकर नहीं देती थी खाना, पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की खुदकुशी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget