एक्सप्लोरर

42 करोड़ में बना ब्रिज तोड़ने में 52 करोड़ का खर्च, दावा कितना सच्चा? हर्ष सांघवी ने किया यह खुलासा

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद में एक ब्रिज को गिराया जा रहा है जो कि महज पांच साल में ही जर्जर हो गया. इसको लेकर एक यह दावा किया गया है कि निर्माण से ज्यादा विध्वंस में पैसा खर्च हो रहे हैं.

Gujarat News: अहमदबाद में एक ब्रिज को गिराया जा रहा है. ऐसा दावा किया गया कि जितनी लागत इस ब्रिज को बनाने में आई थी उससे ज्यादा लागत इसे तोड़ने में लग रहा है. अब  इन रिपोर्टों पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी (Harsh Sanghvi) ने जवाब दिया है. हर्ष सांघवी ने इस खबर को गलत बताते हुए खबर प्रकाशित करने वालों से अपील की है कि वे पहले तथ्यों की जांच कर लें.

यह अहमदाबाद चौराहा पर मौजूद हाटकेश्वर ब्रिज है जिसे 2017 में इसलिए बनाया था ताकि चौराहे पर भीड़ कम हो सके. इस ब्रिज का निर्माण अजय इंफ्रा नाम की कंपनी ने बनाया. ब्रिज को बनाने में 42 करोड़ रुपये की लागत आई थी. लेकिन पांच साल के भीतर ही यह 2022 में जर्जर हो गया. सरकार की ओऱ से इसे जर्जर घोषित कर दिया गया. ब्रिज बनाने वाली कंपनी ने दावा किया था कि यह 100 साल तक टिकेगी लेकिन यह तो पांच साल भी नहीं चल पाई. 

स्टैबिलिटी रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
2022 में इसकी स्टैबिलिटी को लेकर सवाल उठे तो इसकी स्टैबिलिटी रिपोर्ट बनाई गई जिसमें यह पाया गया कि इस पुल की स्थिति ऐसी हो गई है कि इस पर कोई वाहन नहीं चल सकता, यह आवाजाही के लिए असुरक्षित है जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया. यह अहमदबाद नगर निगम के लिए भी शर्मसार करने वाली स्थिति है.

हर्ष सांघवी ने जताई आपत्ति
ब्रिज को बनाने में बेहद खराब गुणवत्ता वाले मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है. और पांच साल में ही पूरे ब्रिज से मिट्टी और गिट्टी दोनों ही झड़-झड़कर निकल रहे हैं. हालांकि विभिन्न मीडिया आउटलेट में ऐसी खबर चलाई गई कि ब्रिज को तोड़ने में 52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिस पर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कड़ी आपत्ति जताई है. 

हर्ष सांघवी ने 'एक्स' पर लिखा, ''एक जिम्मेदार और अग्रणी समाचार चैनल के रूप में, आपको प्रकाशन से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए. तथ्य यह है: पुराने पुल को ध्वस्त करने और नए पुल के निर्माण की संयुक्त लागत 52 करोड़ रुपये है. नए पुल के निर्माण की राशि को पुराने पुल के ठेकेदार से वसूला जाएगा.''

ये भी पढे़ं- Gandhinagar: गांधीनगर जिले में मेश्वो नदी में नहाने गए आठ लोग डूबे, पास में बन रहे डैम से बढ़ा जलस्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget