एक्सप्लोरर

Gandhinagar: गांधीनगर जिले में मेश्वो नदी में नहाने गए आठ लोग डूबे, पास में बन रहे डैम से बढ़ा जलस्तर

Gujarat News: गुजरात के गांधीनगर में कुछ लोग नदी में नहाने गए हुए थे. इस नदी का जलस्तर पास में बन रहे डैम के कारण बढ़ा हुआ है. नहाने के दौरान हादसे में कुछ लोग डूब गए.

Ahmedabad News: गुजरात के गांधीनगर (Gandhinagar) जिले में शुक्रवार शाम को नहाने के दौरान मेश्वो नदी में आठ लोग डूब गए. ये सभी देहगाम तालुका के वासना सगोठी गांव के निवासी थे. यह जानकारी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट बी बी मोडिया ने दी. यह घटना गांव के पास ही हुई है.

एसडीएम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचार्य कार्य़ का जायजा लिया. हमने अब तक नदी से 8 शव बरामद किए हैं. अभी तक यह साफ नहीं है कि नदी में कितने लोग नहाने गए थे इसलिए तलाशी अभियान जारी है. मृतक स्थानीय निवासी थे. उन्हें संभवत: नदी की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया. एसडीएम ने बताया कि थोड़ी दूरी पर छोटे डैम का निर्माण हो रहा है जिस वजह से हाल के समय में नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

एक दिन पहले पाटन में नदी में डूब गए थे 4 लोग
एक दिन पहले गुजरात के पाटन में ऐसी ही घटना हुई थी जब सरस्वती नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात लोग डूब गए थे. इनमें से तीन लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन चार लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना सरस्वती नदी के बैराज में हुई. बताया जा रहा है कि ये सात लोग एक ही परिवार के सदस्य थे जिनमें से तीन को ही बचाया जा सका. वहीं, लापता चार लोगों की तलाश के लिए पाटन, मेहसाणा और सिद्धपुर से गोताखोरों को बुलाया गया था. इनका शव अगले दिन सुबह नदी में बरामद हुआ.

बता दें कि नदी में नहाने जाने या फिर प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा एहतियात बरतने को कहा जाता है विशेषकर जब नदियों या तालाब में पानी उफन रहा हो. बीते दिनों गुजरात ने बाढ़ की विभीषिका झेली है जहां कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया था. यहां की नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था. 

ये भी पढ़ें- CM भूपेंद्र पटेल ने पूरा किया तीन साल का कार्यकाल, गुजरात को सेमीकंडक्टर का हब बनाना लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
सूरत: जमीन विवाद में हैवान बना शख्स, मां और भाई की चाकू मारकर ले ली जान
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 मजदूरों की मौत और कई घायल
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget