एक्सप्लोरर

Hardik Patel News: कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद अदालत से लगा झटका

Hardik Patel News: अहमदाबाद की एक अदालत ने हार्दिक पटेल और 20 अन्य के खिलाफ दंगे और बिना अधिकार के घर में घुसने और  तोड़फोड़ करने के मामले को वापस लेने संबंधी राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी.

Hardik Patel News: कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल को अहमदाबाद की एक अदालत से बड़ा झटका मिला है. दरअसल अहमदाबाद में एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन के पूर्व नेता हार्दिक पटेल और 20 अन्य के खिलाफ दंगे और बिना अधिकार के घर में घुसने और  तोड़फोड़ करने के मामले को वापस लेने संबंधी राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी.

अदालत ने दो मई को पेश होने के लिए कहा

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वी डी मोड ने राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया और हार्दिक सहित सभी आरोपियों से दो मई को अदालत में पेश होने के लिए कहा और साथ ही अदालत उस वक्त हीआरोप तय करना शुरू करेगी जब ये लोग शामिल होंगे. राज्य सरकार ने हाल में कहा था कि उसने आरक्षण आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आपको बता दें कि कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और 20 अन्य पर मार्च 2017 में यहां रामोल पुलिस ने वस्त्रल में भाजपा के तत्कालीन पार्षद परेश पटेल के घर के बाहर हंगामा करने, घर में घुसने और उसमें तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया था.

Hardik Patel: क्या बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक पटेल? अटकलों के बीच खुद कही ये बड़ी बात

विधानसभा चुनाव से पहले लगाई जा रही ये अटकलें 

साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच खुद हार्दिक पटेल ने कहा है कि मैं कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ रहा हूं. नाराजगी परिवार में रहती है, हकीकत में तबीयत खराब नहीं थी, लोगों ने पूछ पूछ कर खराब कर दी. हमें भी पावरफूल बनना पड़ेगा.

उन्होंने बीजेपी की तारीफ के सवाल पर कहा कि तारीफ तो मैंने बाइडेन की भी की थी तो क्या मैं बाइडेन के साथ चला गया. गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा, ''मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नाराज नहीं हूं. मैं प्रदेश नेतृत्व से नाराज हूं. मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहिए. उन्हें पद दिया जाना चाहिए.''

Gujarat News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, BJP पर लगाया 'बुलडोजर की राजनीति' का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget