एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, इन चीजों पर लगाया बैन

Gujatar News: गुजरात की सरकार ने पटाखे और ड्रोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है. ये आदेश 15 मई तक लागू रहेगा. भारत-पाक तनाव के बीच ये फैसला लिया गया है.

गुजरात सरकार ने पटाखों और ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया है. राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम या समारोह में इस महीने की 15 तारीख तक पटाखे और ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वो गाइडलाइंस को फॉलो करें. भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार (9 मई) को ये फैसला लिया है.

सीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को आर्म्ड फोर्स और अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि गुजरात में ऑपरेशन चलाने में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में हुई बैठक के बाद बताया कि बैठक का उद्देश्य राज्य में सरकारी विभागों, सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. उन्होंने कहा कि पुलिस और सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सेना, नौसेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल और तटरक्षक बल के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए.

सभी विभागों के काम की समीक्षा की- मंत्री

सांघवी ने पत्रकारों से कहा, “मुख्यमंत्री ने लोगों की ओर से सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के काम की समीक्षा भी की कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में बलों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.' मंत्री ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की और जिलाधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी पर भरोसा करने का आग्रह किया. 

पाकिस्तान की साजिश नाकाम

यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के मिसाइल हमले के मद्देनजर आयोजित की गई थी. भारत ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget