एक्सप्लोरर

Gujarat Weather: होली के दिन झुलसा गुजरात, 5 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार, जानें- IMD का ताजा अपडेट

Gujarat Weather Update: गुजरात में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस राजकोट में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस नलिया में दर्ज किया गया.

Gujarat Weather Forecast: गुजरात में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जिससे लोगों काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को होली के दिन राज कोट समेत पांच शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. हालांकि, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी. गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे हाई प्रेशर सिस्टम को इस हीटवेव के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 18 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. 14 मार्च से हवा की गति भी कम है. जबकि 15 से 21 मार्च तक हवा की गति सामान्य यानी 10 से 14 किमी प्रति घंटा हो जाएगी, जिसके बाद मार्च के आखिरी हफ्ते में भीषण गर्मी का एक और दौर आएगा.

कहां कितना रहा तापमान?
पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस राजकोट में दर्ज किया गया. वहीं अहमदाबाद में 38 डिग्री सेल्सियस, गांधीनगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, सुरेन्द्रनगर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, वडोदरा में 38.4 डिग्री सेल्सियस और सूरत में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जबकि गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस, अहमदाबाद में 20.8 डिग्री सेल्सियस, सुरेन्द्रनगर में 22 डिग्री सेल्सियस, राजकोट में 20.5 डिग्री सेल्सियस, वडोदरा में 21.8 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 20 डिग्री सेल्सियस और भावनगर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस नलिया में दर्ज किया गया. 

गर्मी में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं से शरीर में गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. जो लोग लम्बे समय तक धूप में रहते हैं या शारीरिक श्रम करते हैं, उन्हें विशेष रूप से यह खतरा होता है. गर्म लहर के प्रभाव से थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गर्म हवाएं बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक साबित हो सकती हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
Manjalpur By-Election 2026 Results Highlights: मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
मांजलपुर में BJP का दबदबा कायम, उपचुनाव में सतीश पटेल जीते
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?
बांकीपुर और दतिया में हार की आशंका के बीच इस सीट से आई अच्छी खबर, BJP की एकतरफा जीत तय?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget