एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: सीएम अशोक गहलोत का टला गुजरात दौरा, एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार के बाद लौटे वापस, सामने आई ये वजह

Ashok Gehlot in Gujarat: आज सीएम अशोक गहलोत का गुजरात दौरा खराब मौसम के कारण टल गया. यहां सीएम गहलोत पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे.

Ashok Gehlot Gujarat Visit: जयपुर में खराब मौसम के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का मंगलवार को गुजरात जाने का कार्यक्रम टल गया. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कई घंटे तक हवाई अड्डे पर इंतजार करने के बाद अपने निवास लौट आए. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उनके विमान को एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा. गहलोत का मंगलवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये जाने का कार्यक्रम था.

विशेष विमान से सूरत जाने वाले थे सीएम गहलोत
सूत्रों ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का मंगलवार को विशेष विमान से सूरत जाने का कार्यक्रम था. दोनों करीब एक बजे हवाई अड्डे पहुंचे लेकिन खराब मौसम के चलते एटीसी से स्वीकृति नहीं मिलने पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है.’’ उनके अनुसार मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों जयपुर हवाई अड्डे के वीआईपी लांज में करीब दो घंटे रुके रहे.

Gujarat Election: गुजरात में केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी, हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा, बेहतर स्कूल समेत किए कई बड़े एलान

सीएम अशोक गहलोत का गुजरात का तीन दिवसीय दौरा
गहलोत के तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान कांग्रेस के दक्षिण गुजरात नेताओं के साथ सूरत में और सौराष्ट्र संभाग के नेताओं के साथ राजकोट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की बैठक प्रस्तावित थी. इस दौरान गहलोत की मध्य गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बड़ौदा में और उत्तरी गुजरात के नेताओं के साथ बुधवार को अहमदाबाद में बैठक प्रस्तावित थी. मुख्यमंत्री का अहमदाबाद से जयपुर लौटने से पूर्व गुरूवार को अहमदाबाद में एक प्रेस क्रांफ्रेस का भी कार्यक्रम था.

सूरत में चुनाव की तैयारियों का लेना था जायजा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे. बता दें, सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति के बाद बीजेपी शासित गुजरात में ये उनका पहला दौरा होता जिसे खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात में बढ़ रही है वेक्टर जनित बीमारी, इस महीने ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget